—विज्ञापन—
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की कई फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिलता है. लेकिन इस बार नेटफ्लिक्स पर 7 ऐसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है जिसे देखकर आपका दिमाग सुन्न पड़ जाएगा. चलिए जानते हैं उन 7 फिल्मों और सीरीज के बारे में.
लिस्ट में पहला नाम ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन’ का नाम शामिल है. इस सीरीज में आपको दूसरे विश्व युद्ध की कहानी देखने को मिलने वाली है, जिसमें लड़ाई सिर्फ बहार वालों से नहीं बल्कि अंदर के शैतानों से भी है. इसे 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.
दूसरे नंबर पर ‘सॉ एक्स’ का नाम आता है. अगर आपको हद से ज्यादा खून-खराबा और दर्द देखना पसंद है, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं. यह फिल्म 19 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.
तीसरे नंबर पर ‘जिगसॉ’ का नाम शामिल है, इस फिल्म में आपको भर-भरकर थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. बता दें कि यह फिल्म कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है. ‘जिगसॉ’ फिल्म 19 मार्च को Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी.
चौथे स्थान पर ‘फ्यूरीज’ सीरीज का नाम मौजूद है. बता दें कि सीरीज का पहला सीजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था, वही सीरीज के दूसरे सीजन में आपको पहले के मुकाबले ज्यादा एक्शन देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज 18 मार्च को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी.
5वें नंबर पर ‘रेडियोएक्टिव इमरजेंसी’ शामिल है. यह एक ड्रामा-थ्रिलर सीरीज है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इस में आपको डॉक्टर और साइंटिस्ट के बीच जंग को दिखाता है. यह सीरीज 18 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.
6वें स्थान पर ‘द रिकी जार्विस शो’ का नाम काबिज है. इस शो में आपको लाइट-हार्टेड कॉमेडी पसंद देखने को मिलने वाला है. अगर आपको कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है, तो आप इसे देख सकते हैं.
लिस्ट में आखिरी नाम ‘द प्लास्टिक डिटॉक्स’ का है. आपको डॉक्यूमेंट्री फिल्में देखना पसंद है, तो आप इस डॉक्यूमेंट्री मूवी को देख सकते हैं. यह फिल्म 16 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in