आरपीएफ बैरक के पास से होगी लीची की लोडिंग – Hindustan Hindi News

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लीची किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की लीची की अब जंक्शन से ही लोडिंग होगी। उन्हें दूसरे स्टेशन पर जाने की जरूरत नहीं होगी। समस्तीपुर रेल मंडल ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लीची लोडिंग के लिए बुधवार को जगह निर्धारित कर दिया है। आरपीएफ बैरक गेट के समीप सैलून साइडिंग से ही मुंबई के लिए वीपी में लीची लोडिंग की जाएगी।लीची लोडिंग के लिए आपीएफ बैरक और मैकेनिकल बिल्डिंग के सामने से होकर रास्ता मुख्य सड़क यानी स्टेशन रोड व सदर अस्पताल रोड से जोड़ दिया जाएगा। इससे किसानों की गाड़ी और ठेला सीधे सैलून साइडिंग तक लीची लेकर पहुंच जाएगा।आपके
अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बीते 18 अप्रैल को लीची लोडिंग को लेकर किसानों की परेशानी हो उठाते हुए ‘स्टेशन से लीची लोडिंग पर संशय’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसपर समस्तीपुर मंडल ने संज्ञान लिया। मंडल के एडीआरएम सन्नी कुमार, वरीय वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति सिंह और वरीय परिचालन प्रबंधक (जी) अमृतेश कुमार ने बुधवार को जंक्शन पर निरीक्षण कर लीची लोडिंग के लिए जगह तय कर दी। साथ ही 15 मई से लोडिंग की डेडलाइन भी तय कर दी। वीपी के क्षमता अनुरूप लोडिंग हो पाई तो 15 मई को मुंबई के लिए वीपी से लीची की पहली खेप भेजी जा सकेगी। हालांकि, चार मई के बाद दिल्ली, राजस्थान आदि के लिए विभिन्न ट्रेनों के लीज से लीची भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान एरिया मैनेजर रविशंकर महतो, स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर आदि मौजूद थे।15 मई तक स्कॉईवॉक का कार्य पूरा होगा :निरीक्षण क्रम में अधिकारियों की टीम ने पंपू पोखर स्थित कंबाइन्ड बिल्डिंग टर्मिनल का भी निरीक्षण किया। यहां स्कॉईवॉक और एफओबी का काम पूरा करने की डेडलाइन 15 अप्रैल को खत्म होने के बाद भी काम पूरा नहीं होने पर आरएलडीए पर नाराजगी जतायी। हालांकि, आरएलडीए ने इसके लिए एक महीने और समय मांगा है। वहीं प्लेटफॉर्म सात-आठ के एफओबी को प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए एक्स्लेटर और सीढ़ी निर्माण के लिए जुलाई तक का समय मांगा है।प्लेटफॉर्म छह पर यात्री सुविधा से संबंधित कार्य होने पर ही परिचालन को लेकर मंडल से अनुमति मिलेगी। निरीक्षण टीम ने आरएलडीए को तत्काल उसपर वॉटर कुलर यानी फ्रिजर, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, कुर्सी, कोच इंडिकेटर और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। फिर जाकर परिचालन की शुरूआत होगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News