Raja Shivaji की 'साईबाई भोंसले' ने किया 15 हिंदी फिल्मों में काम, सिर्फ एक 200 करोड़ी – Asianet News Hindi

जेनेलिया डिसूजा यूं तो एक्टिंग में करियर नहीं बनाना चाहती थी, लेकिन काफी मनाने के बाद वे फिल्म करने के लिए तैयार हुई था। उन्होंने 2003 में आई फिल्म तुझे मेरी कसम से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रही थी।
जेनेलिया डिसूजा की 2004 में आई फिल्म मस्ती बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। रितेश देशमुख के साथ वाली इस फिल्म का बजट 12 करोड़ था और इसने 34.14 करोड़ कमाए थे। इस बीच वे कुछ साउथ की फिल्मों में भी नजर आईं।
ये भी पढ़ें… 7 फिल्मों की रिलीज डेट OUT, बॉलीवुड से साउथ तक लगेगा एक्शन-हॉरर-रोमांस का तड़का
2004 के बाद जेनेलिया डिसूजा की दूसरी हिट फिल्म 2008 में आई जानें तू या जानें ना थी। इमरान खान के साथ वाली इस फिल्म का बजट 15 करोड़ था और इसने 84 करोड़ कमाए थे।
जेनेलिया डिसूजा ने अपने 23 साल के करियर में करीब 15 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। हालांकि, वे अपने दम पर बॉक्स ऑफिस पर एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाईं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ कुछ साउथ मूवीज में भी काम किया, इनमें भी कुछ ही हिट रही।
जेनेलिया डिसूजा के 23 साल के करियर में एकमात्र फिल्म सितारे जमीन पर 200 करोड़ी फिल्म रही। आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित और आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित 2025 आई ये स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। इसमें आमिर खान लीड रोल में थे। 122 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 266.49 करोड़ कमाए थे।
जेनेलिया डिसूजा ने बोम्मारिलु (2006), सत्यम (2003), मस्ती (2004), सई (2004), सचिन (2005), हैप्पी (2006), धी (2007), रेडी (2008), कथा (2009), उरुमी (2011), फोर्स (2011), वेलायुधम (2011), तेरे नाल लव हो गया (2012), वेद (2022), ट्रायल पीरियड (2023) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। उनकी अपकमिंग फिल्में राजा शिवाजी और पुलिस स्टेशन में भूत है।
ये भी पढ़ें… OTT Most Watched Show: OTT पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 8 शो और वेब सीरीज, No.1 पर किसका कब्जा?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News