(Fatehabad News) फतेहाबाद। विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर मनोहर मैमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फतेहाबाद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और यह वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित है।
इस दिन को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और वैश्विक पहचान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका कुशल संचालन साहित्य क्लब की ओर से डॉ. ज्योति तथा कुमारी रेखा ने किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नैन्सी बी.ए.बी.एड. (छठा सेमेस्टर), द्वितीय स्थान कुमकुम बी.ए.बी.एड. (दूसरा सेमेस्टर) और तृतीय स्थान सिमरन वर्मा बी.ए.बी.एड.(छठा सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जनक रानी ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
यह कार्यक्रम न केवल हिंदी भाषा के महत्व को उजागर करने वाला था, बल्कि छात्रों को उनकी साहित्यिक और बौद्धिक क्षमताओं को निखारने का एक उत्कृष्ट मंच भी प्रदान करता है। प्राचार्या ने कहा कि हर भाषा अपने आप में एक पहचान होती है। हिंदी भी हमारी पहचान है, हमारे विचारों का माध्यम है, और हमारे देश की संस्कृति का आईना है। यह भाषा न केवल भारत की अधिकांश आबादी की जुबान है, बल्कि यह हमारी सभ्यता और परंपराओं को भी जीवंत बनाए रखती है।
फोटो -09 फतेहाबाद।
यह भी पढ़ें : Fatehabad News : जिला नगरायुक्त संजय बिश्रोई ने समाधान शिविर में सुनी शिकायतें
आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|
Contact us: corporate@itvnetwork.com
© AAJSAMAAJ 2009 – 2024. ALL RIGHTS RESERVED.