अनूपशहर में प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह की अध्यक्षता में हिंदी विभाग द्वारा विश्व हिंदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह ने कहा कि आज हिंदी इतनी मजबूत है कि विश्व की किसी भी
तीसरी सबसे बड़ी भाषा
हमें हिंदी को लेकर हीनता बोध से ऊपर उठना है और तभी हिंदी वैश्विक भाषा बन सकती है। कार्यक्रम के समन्वयक हिंदी विभाग के प्रभारी डॉक्टर आलोक कुमार तिवारी ने विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने के इतिहास से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए हिंदी को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा बताया।
विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
उन्होंने बताया की हिंदी बोलने वाले देशों की संख्या विश्व में दहाई में है। इसके उपरांत एक तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में कुंती कुमारी,महक गौतम,कुलदीप कुमार, तेजवीर, उमंग,पूजा,हरपाल इत्यादि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विजेता सम्मानित
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए द्वितीय वर्ष की पूजा ने प्राप्त किया,द्वितीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की कुंती कुमारी ने तथा तृतीय स्थान बीए तृतीय वर्ष के तेजवीर ने प्राप्त किया। विजयी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके उपरांत महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर यू के झा एवं कार्यक्रम की सह समन्वयक डॉक्टर सुनीता गौड ने भी अपने विचार रखे
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.