आज की ताजा खबर, 22 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: IRS अफसर की बेटी का हत्यारा गिरफ्तार; अमित शाह कल भाजपा दफ्तर के वॉर रूम में रहेंगे मौजूद – Times Now Navbharat

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, आईपीएल में आज का मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को और आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है और शांति की कोशिशों को झटका लगा है, क्योंकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस की पाकिस्तान यात्रा टाल दी गई है। उधर, तमिलनाडु चुनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर विवाद बढ़ गया है और बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। वहीं, आईपीएल 2026 में आज लखनऊ और राजस्थान के बीच मैच होगा, जिसमें राजस्थान मजबूत स्थिति में है। दूसरी तरफ देश में गर्मी तेज हो गई है, कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री पार है और लू चलने की संभावना है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
आज की ताजा खबर, 22 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: IRS अफसर की बेटी का हत्यारा गिरफ्तार; अमित शाह कल भाजपा दफ्तर के वॉर रूम में रहेंगे मौजूद

  • आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध आज का आईपीएल मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ा रहे हैं, जबकि तेहरान से एक एकीकृत प्रस्ताव की प्रतीक्षा की जा रही है।
  • अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सात हफ्तों से चल रहे संघर्ष के बीच कूटनीतिक कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस की पाकिस्तान यात्रा फिलहाल टाल दी गई है, जो इस्लामाबाद में प्रस्तावित शांति वार्ता के अगले दौर के लिए अहम मानी जा रही थी।
  • वेंस को मंगलवार सुबह इस्लामाबाद के लिए रवाना होना था, जहां बुधवार को बातचीत फिर से शुरू होनी थी, उसी दिन अमेरिका और ईरान के बीच नाजुक युद्धविराम की अवधि समाप्त होने वाली है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि ईरान ने अभी तक वार्ता को लेकर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी को लेकर की गई टिप्पणी से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। भाजपा ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे का बयान चुनावी आचार संहिता (Model Code of Conduct) का गंभीर उल्लंघन है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस तरह की भाषा न सिर्फ राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि चुनावी माहौल को भी प्रभावित कर सकती है।
  • आज आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) की टीमों के बीच मुकाबला होने वाला है। ये सीजन का 32वां मैच होगा। एक तरफ है राजस्थान रॉयल्स की टीम जिसने अब तक अपने 6 मैचों में 4 मैच जीते हैं और 8 अंकों के साथ वे अंक तालिका में लगातार टॉप-4 में जगह बनाए हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ है आज के मैच की मेजबान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स जिसने अब तक आईपीएल 2026 में 6 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 मुकाबलों में उसे जीत मिल पाई है।
  • भीषण गर्मी के बीच हीटवेव की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अप्रैल माह में ही अधिकांश राज्यों में सूरज की तपिश से पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। खासकर, उत्तर भारत के राज्यों में मौसम साफ रहेगा, जिसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में तेज धूल भरी सतही गर्म हवाएं यानी लू चलने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 24 मार्च से आंधी-पानी, ओलावृष्टि और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News