Feedback
वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Two of wands
इस समय पैसों के मामले में सावधानी रखें. बड़े निवेश से दूरी बनाएं. विदेश जाने की इच्छा पूरी होने की संभावना प्रबल हैं. व्यस्तता के चलते कुछ कार्य टाल सकते है. इस बात को लेकर उच्च अधिकारी स्पष्टीकरण मांग सकते है. कार्य शैली में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं. अधिक श्रम और समय की जगह नीतियों का उपयोग कर कार्य को पूरा करेंगे. आमदनी से अधिक खर्च न करें. एक छोटे से व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच मन में बन रही है. अपने किसी मित्र के साथ इस बात पर विचार विमर्श कर सकते है. साथ ही नफा-नुकसान पर भी विचार करेंगे. ऐसे लोगों से रिश्ते तोड़ सकते हैं, जो कार्यों में विघ्न डालते आए हो. अब इस स्थिति से खुद को दूर करेंगे. कार्यों में विघ्न डाल रहे हैं. अतीत में जिस व्यक्ति के साथ आपका प्रेम संबंध रहे थे. उससे मिलने को मन अधीर हो सकता है. कुछ नए लोगों से मित्रता हो सकती हैं.
स्वास्थ्य: बार-बार हो रहा सर्दी जुकाम के कार्य को प्रभावित कर सकता हैं. इसके चलते शरीर में कमजोरी अनुभव हो सकती हैं.
आर्थिक स्थिति: संचित धन को एक नई योजना में निवेशित करने को लेकर अपने परिजनों के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं.
रिश्ते: किसी करीबी की बातों को लेकर मन खट्टा हो सकता है. सामने वाले की बातों को अनसुना कर दें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू