—विज्ञापन—
हाल ही में समय रैना एक स्पेशल शो लेकर आए थे, जिसका नाम उन्होंने ‘Still Alive’ रखा था. इस वीडियो को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. वही अब इस वीडियो ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. बता दें कि समय रैना ने दावा किया है कि उनका ‘Still Alive’ वीडियो दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो है.
आपको बता दें कि समय रैना ने दावा किया है कि उनका हाल ही रिलीज हुआ ‘Still Alive’ वीडियो दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो में से एक है. समय रैना इस वीडियो के बारे में AI चैट बॉट से पूछा था. इतना ही नहीं समय रैना ने इस वीडियो में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन से लेकर सुनील पाल और मुकेश खन्ना तक को रोस्ट किया था.
समय रैना का ‘Still Alive’ वीडियो को यूट्यूब पर दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी स्पेशल वीडियो बन गया है. बता दें कि इस वीडियो को Youtube पर 5.3 करोड़ व्यूज मिले थे. इस बात का दावा समय रैना ने किया है.
बता दें कि समय रैना ने 21 अप्रैल को एक AI चैटबॉट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें ‘Still Alive’ को दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो बताया गया था.
समय रैना का ‘Still Alive’ वीडियो 7 अप्रैल को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. इस वीडियो को 24 में 2.2 करोड़ व्यूज मिले थे और इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. समय रैना के इस वीडियो को 23 अप्रैल तक 54.40 मिलियन व्यूज मिले हैं
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in