—विज्ञापन—
SRH vs CSK: शनिवार 18 अप्रैल को आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को हैदराबाद ने अपने नाम किया था. लाइव मैच के दौरान हैदराबाद के एक प्रशंसक ने टोटका किया था, जिसे सोशल मीडिया पर काला जादू कहा जा रहा है. इस शख्स के टोटका करते ही सीएसके को बड़ा झटका लगा और उसे हार का सामना करना पड़ा. अब इस वीडियो को साझा करते हुए आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने आईपीएल से जुड़ा पुराना किस्सा साझा किया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
सीएसके इस मैच में हैदराबाद के खिलाफ 194 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. 17वें ओवर के दौरान सीएसके 154/7 रन बनाकर खेल रही थी. क्रीज पर शिवम दुबे बल्लेबाजी कर रहे थे. हैदराबाद की ओर से साकिब हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे. इस दौरान स्टेडियम में बैठे एक फैन ने निंबू उठाया और कुछ बुदबुदाते हुए नजर आया. फिर अगली ही गेंद पर शिवम दुबे साकिब हुसैन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे. इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.
शिवम दुबे के आउट होने के बाद मैच पलट गया और 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके 184/8 रन ही बना सकी. हैदराबाद ने 10 रनों से मुकाबला जीत लिया.
इसके बाद ललित मोदी ने भी आईपीएल 2011 से जुड़ा किस्सा साझा किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे याद है कि मैंने एक टीम मालिक द्वारा विरोधी टीम के साथ ऐसा करने की घटना का वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने खुद विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर ऐसा किया था. मैंने 2011 के सीजन में ही विरोधी टीम के मालिकों को इस बारे में आगाह कर दिया था, जब यह घटना हुई थी और मुझे पुख्ता सबूतों के साथ सूचना मिली थी. मेरी टीम द्वारा तय किए गए अनुसार, मैं फिल्म/टीवी सीरीज में इन सभी गतिविधियों को अंजाम देने वालों का खुलासा करूंगा.

Black magic or coincidence 😳? Or fake news. https://t.co/ou3juHDDrs https://t.co/aybvVedPid pic.twitter.com/8fCCA2OLnu
शिवम दुबे के आउट होने के बाद मैच पलट गया और 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके 184/8 रन ही बना सकी. हैदराबाद ने 10 रनों से मुकाबला जीत लिया.
इसके बाद ललित मोदी ने भी आईपीएल 2011 से जुड़ा किस्सा साझा किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे याद है कि मैंने एक टीम मालिक द्वारा विरोधी टीम के साथ ऐसा करने की घटना का वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने खुद विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर ऐसा किया था. मैंने 2011 के सीजन में ही विरोधी टीम के मालिकों को इस बारे में आगाह कर दिया था, जब यह घटना हुई थी और मुझे पुख्ता सबूतों के साथ सूचना मिली थी. मेरी टीम द्वारा तय किए गए अनुसार, मैं फिल्म/टीवी सीरीज में इन सभी गतिविधियों को अंजाम देने वालों का खुलासा करूंगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in