UP News Live: योगी ने उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का किया शुभारंभ, कम लोड वाले बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत – Live Hindustan

UP Heatwave
UP News Live: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और लैब टू लैंड की अवधारणा अब धरातल पर साकार हो चुकी है, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है।

रायबरेली के खीरों थानाक्षेत्र में लगी आग, तीन साल के बच्चे की जलकर मौत
रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐंधी गांव में शुक्रवार की दोपहर लगभग 11:00 बजे चूल्हे की आग से उठी चिंगारी से दो घरों के छप्पर में आग लग गई। जिससे दोनों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। छप्पर के नीचे सो रहा 3 वर्षीय बालक आग की लपटों में बुरी तरह से झुलस गया।
जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बालक के सात वर्षीय भाई ने मौके से भाग कर जान बचाई। हादसे के वक्त मां खेतों में काम करने गई थी। मृतक बालक का पिता रोजी-रोटी के लिए दिल्ली की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे।
चारबाग में मिली उज्बेकिस्तान की संदिग्ध महिला, दूतावास में रिकार्ड नहीं
लखनऊ के चारबाग में करीब एक महीने पूर्व पुलिस और एलआईयू की मदद से एक संदिग्ध विदेशी महिला (32) को नाका पुलिस और एलआईयू ने पकड़ा था। पुलिस की पड़ताल में महिला के पास न तो वीजा मिला न ही पासपोर्ट। वह खुद के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं दे पा रही है।
पुलिस ने जब विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय अप्रवासी ब्यूरो (एफआरआरओ) की मदद से महिला की फोटो, फिंगरप्रिंट और रेटिना का परीक्षण दूतावास की मदद से कराया तो चौकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि उज्बेकिस्तान के रिकार्ड में भी उस महिला के दस्तावेज नहीं मिले हैं। इसके बाद पानदरीबा चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह की तहरीर पर नाका थाने में संदिग्ध महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बोर्ड परीक्षा में 80 परीक्षा से कम अंक आने पर हाईस्कूल के छात्र ने जहर खाकर दी जान
गोंडा देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवल गांव की हाईस्कूल की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से कम अंक आने पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। गुरुवार को घोषित रिजल्ट में उसे 77.33 प्रतिशत अंक मिले थे। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवल गांव की रूपा गुप्ता हाईस्कूल की छात्रा थी। परीक्षा में कम अंक आने से वह निराश हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात उसने अपने घर के बरामदे में विषाक्त पदार्थ खा लिया। रूपा की हालत देखकर परिजन तत्काल उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव परिवार में मचा कोहराम
गिलौला थाना क्षेत्र के भिठौरा राम सहाय निवासी रोहित त्रिपाठी पुत्र श्रवण कुमार त्रिपाठी उर्फ दद्दन त्रिपाठी उम्र लगभग 33 वर्ष अपने घर से बुधवार को शाम 4:00 बजे के आसपास मोटरसाइकिल से कहीं गया हुआ था बताया जा रहा है। रोहित के बच्चे का मुंडन गुरुवार को था मुंडन वाले दिन जब रोहित घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने गिलौला थाने में गुमशुदी दर्ज करवाई जिसका होलिया पुलिस द्वारा जारी किया गया। जिसका शव शुक्रवार को 11:00 के आसपास चकवा खमरिया हाईवे के पासथाना हरिहरगंज जिला बलरामपुर मैं संदिग्ध परिस्थितियों में मिला स्थानीय थाना ने गिलौला थाने को सूचना दिया। गिलौला थाना से परिजनों द्वारा मौके पर जाकर देखा गया तो पता चला कि रोहित त्रिपाठी का शव है। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
26 किमी दूर से गैस लेने को मजबूर उपभोक्ता, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
अमेठी जनपद में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत अब गंभीर रूप लेती जा रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए 12 से 26 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने मांग की कि बंद पड़ी प्रकाश गैस एजेंसी को पुनः संचालित कराया जाए या फिर अमेठी कस्बे में ही गैस वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
बाराबंकी थाना क्षेत्र के बरकटही गांव में गुरुवार रात एक 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के बेटे ने अपने ही सगे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है । जिससे परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
सतरिख थाने के बरकटही गांव निवासी कलावती (55) पत्नी बनवारी लाल काफी समय से बीमार चल रही थीं। गुरुवार की रात वह अपने घर में बिस्तर पर सोई थीं। शुक्रवार सुबह जब परिजन जगे तो उनकी मौत हो चुकी थी।
डीजल पेट्रोल न मिलने से नाराज अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
श्रावस्ती अधिवक्ता संघ इकौना की ओर से डीजल और पेट्रोल न मिलने के कारण शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। संघ के महामंत्री ने समस्त न्यायालयों पर भेजे गए मांग पत्र के आधार पर शुक्रवार से अनिश्चित कालीन के लिए समस्त न्यायालयों का बहिष्कार किया गया है ।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष उदयराज पांडे ने बताया कि अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य तहसील इकौना क्षेत्र के अधिवक्ता अपने दो पहिया व चार पहिया वाहनों से तहसील इकौना में विधि व्यवसाय के लिए दैनिक रूप से निजी वाहनों से आते हैं । जिनको पेट्रोल डीजल की अति आवश्यकता होती है और समय से न्यायालयों पर पहुंचना अनिवार्य होता है ।
बेटी की ससुराल पहुंचे माता-पिता समेत तीन को पीटा
शिवगढ़ में थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही बेटी के घर हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे सास, ससुर व साले को दामाद ने दौड़ाकर पीटा। मारपीट में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करके घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
लखनऊ जनपद के निगोहां थाना क्षेत्र के लवलि गांव के रहने वाले नौमीलाल और शांति ने बताया कि उसकी बेटी रूबी की शादी करीब पांच साल पहले शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दसवंत खेड़ा मजरे सूरजपुर गांव के रहने वाले मनोज पुत्र मूलचंद के साथ हुई थी। आरोप है कि उसका दामाद आए दिन उसकी बेटी को मारता पीटता था।
बीते गुरूवार को फिर उसने बेटी को मारपीटा तो वह अपने बेटे सौरभ के साथ शुक्रवार सुबह बेटी के घर पहुंचे और दामाद को समझाने लगे। आरोप है कि उसके ना मानने प र वह लोग थाने पहुंचे और दामाद के खिलाफ तहरीर दिया। इसके बाद सभी लोग थाने से बाहर आए वैसे ही पहले से घात लगाए बैठे दामाद मनोज ने अपने भाई और पिता आदि के साथ मिलकर लाठी डंडे हमला करके उन्हें व उनके बेटे को जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।
एसपी ने किया 25 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण
रायबरेली में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने एक बार एक साथ 25 पुलिस कर्मियों का अलग-अलग थाना व पटलों के लिए स्थानांतरण कर दिया। एसपी की ओर से एक साथ किए गए स्थानांतरण के बाद महकमें में हड़कंप मच गया।
एसपी रवि कुमार ने उपनिरीक्षक बाबू सिंह को पुलिस लाइन से डायल-112, विनोद कुमार पाण्डेय को थाना डीह, अभिमन्यू सिंह व मनोज कुमार यादव को यातायात शाखा रमेश सिंह और आरक्षी अरूण कुमार सिंह व शिवकुमार सिंह को डायल-112, रामबदन यादव को शिवगढ़, रामबली सिंह को न्यायालय सुरक्षा के लिए स्थानांरित किया।
इसके साथ ही आरक्षी तारिक अयाज यातायात से एएस चेक टीम, राजनाथ मनीष कुमार वर्मा, राजेश कुमार, रामप्रताप समेत 23 पुलिस कर्मियों का अलग-अलग थाना व पटलों के लिए स्थानांतरण कर दिया। विभाग में एक बार फिर से एक साथ किए गए स्थानांतरण के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।
महिला ने फेसबुक फ्रेंड उसकी पत्नी समेत पांच पर कराया सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मुकदमा
लखनऊ में प्रयागराज की रहने वाली एक महिला ने निजी कंपनी कर्मी भूपेंद्र सिंह तोमर उर्फ आदित्य उर्फ मोनू उसकी पत्नी समेत सात के खिलाफ होटल में बंधक बनाकर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोपियों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि आरोपी महिला का पूर्व परिचित है।
पीड़िता की तहरीर के मुताबिक आरोपी भूपेंद्र सिंह मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला है। वह निजी कंपनी कर्मी है। फेसबुक से उनकी दोस्ती हुई थी। भूपेंद्र ने बीते दिनों बहाने से विभूतिखंड स्थित एक नामचीन होटल में बुलाया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश आने पर विरोध किया तो उक्त लोगों ने बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद कुछ अन्य लोग आ गए उन्होंने भी दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भाग निकली।
नेशनल हाईवे 730 मार्ग को जाम करने के मामले में पुलिस सख्त: 13 नामजद व 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
श्रावस्ती में इकौना क्षेत्र स्थित बलरामपुर बहराइच हाईवे 730 मार्ग पर गुरुवार को भगवानपुर बनकट स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने कुछ अराजकतत्वों ने जाम कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इकौना पुलिस ने 13 नामजद और करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह हुए हाईवे जाम के बाद की गई।
बताया जाता है कि पेट्रोलपंप पर डीजल पेट्रोल के लिए लंबी लाइन लगी थी। वितरण भी हो रहा था। बिना लाइन के घुसने वालो पर पुलिस सख्ती कर रही थी। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने पंप के सामने ही हाइवे को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराना चाहा तो भी लोग नहीं माने।
गोरखपुर क्लब के संचालक के बेटे ने फार्महाउस में गोली मारकर की आत्महत्या
गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अमरीश श्रीवास्तव (40) ने शुक्रवार सुबह कुस्मही स्थित अपने फार्महाउस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, अमरीश सुबह करीब 9 बजे अपनी फॉर्च्यूनर कार से फार्महाउस पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह मोबाइल पर किसी से बातचीत करते हुए ऊपर की मंजिल पर गए। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनकर फार्महाउस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो अमरीश खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। उनके हाथ में पिस्टल थी और गोली उनके चेहरे पर लगी थी। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।
साइकिल सवार को बचाने में खाई में पलटी बोलेरो, पांच घायल
अमेठी में थाना क्षेत्र के रानीगंज रोड स्थित ग्यासपुर के पास शुक्रवार सुबह साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में साइकिल सवार समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों सायकिल सवार समेत तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।साइकिल सवार की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
बारात में डीजे के गाने को लेकर हुआ विवाद
अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी संजय कोरी के बहन के विवाह के लिए लंभुआ थाना क्षेत्र के गांव करनपुर से गुरुवार को बारात आई थी।देर रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर डीजे चालक एवं घरातियों में कहासुनी हुई।आधी रात बारात से घर जा रहे डीजे चालक का पीछा कर रहे तीन बाइक पर सवार युवकों ने रास्ते में रामगंज थाना क्षेत्र के कुरंग गांव के पास चालक को रोक लिया।
आक्रोशित युवकों ने लाठी डंडों से डीजे चालक और उसके साथियों की बेरहमी से पिटाई कर दिया। पिटाई से कपिल पुत्र सियाराम गौतम अतुल पुत्र सियाराम सतीश पुत्र नरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल जिला सुलतानपुर थाना क्षेत्र लंभुआ के निवासी बताए जाते हैं।
प्रधानमंत्री की कालिख लगी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट, थाने पहुंचे भाजपा नेता
रायबरेली में क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर उसको अलग रूप देने का प्रयास किया गया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। भाजपा कार्यकर्ता ने इस मामले की शिकायत थाने पर दी है।
क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के द्वारा अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया। जब उक्त पोस्ट के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला एक व्यक्ति जो कि वर्तमान समय में जिला पंचायत सदस्य पद बछरावां द्वितीय से चुनाव लड़ना चाह रहा है।
गोरखपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तलवार-चाकू से हमला, चार घायल
गोरखपुर में एम्स थाना क्षेत्र के कुस्मही बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने तलवार और चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में कालीचरण, गोविंद, सोनू और गुड्डू शामिल हैं। सभी कुस्मही मार्केट के निवासी बताए जा रहे हैं। गुड्डू कसौधन बजरंग दल से जुड़े हैं बीच-बचाव के दौरान उन्हें चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
दूसरे पक्ष के सद्दाम और जब्बार समेत पांच लोगों पर हमला करने का आरोप है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कानपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर मर्डर; रिटायर्ड टीचर की पत्नी की हत्या कर लाखों लूटे, 12 मिनट में कांड
घर के पास लगे एक सीसीटीवी की फुटेज में 12 मिनट के भीतर गले में भगवा अंगौछा डाले संदिग्ध युवक और महिला आते व जाते दिखाई दी। फुटेज में घर के गेट के पास से निकलते हुए संदिग्ध युवक मृतका के पति के सामने से गुजरा। इस फुटेज के आधार पर माना जा रहा है कि घटना 12 मिनट में अंजाम दी गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कानपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर मर्डर; रिटायर्ड टीचर की पत्नी की हत्या कर लाखों लूटे, 12 मिनट में कांड
बाइक सवार ने छात्रा को मारी टक्कर, गंभीर घायल
बहराइच-सीतापुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूल जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पारसनाथ इंटर कॉलेज चेतरा के प्रधानाचार्य बृजेन्द्र शुक्ला व शिक्षक भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बिना देर किए छात्रा को स्कूल वाहन से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
प्रधानाचार्य बृजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सबलापुर निवासी अंजली मौर्या रोज की तरह शुक्रवार सुबह विद्यालय पढ़ने आ रही थी। जैसे ही वह विद्यालय के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक किलोमीटर दूर उसे पकड़ लिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की है। दुर्घटना की खबर सुनते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये थे।
अखिलेश यादव आज करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस करके मीडिया को संबोधित करेंगे।
नहर पुलिया पर रेलिंग न होने से हादसा, युवक की मौत
गोण्डा में नहर विभाग की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। गुरुवार रात निमंत्रण से लौट रहे महेश शुक्ला (45 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पतीसा गांव के पास की है, जहां बिना रेलिंग वाली नहर पुलिया से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश देर रात घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने रात में काफी तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई, जिसके बाद महेश का शव बाइक सहित पुलिया के नीचे नहर में मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
हाईस्कूल में फेल होने पर छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
सीतापुर में हरगांव इलाके में हाई स्कूल परीक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्र की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिछले वर्षस भी वह परीक्षा में फेल हो गया था।
हरगांव निवासी विकास ने इस बार भी हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। गुरुवार को हाई स्कूल का रिजल्ट आया। रिजल्ट देखा तो विकास फेल हो गया था। इसके बाद वह गुमसुम हो गया। आहत होकर रात में विकास ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विकास की हालत बिगड़ने पर पूछने पर पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। यह सुन परिवार वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां विकास का इलाज चल रहा है। परिवार वालों के मुताबिक दो बार लगातार फेल होने से विकास परेशान हो गया, जिसके कारण उसने यह कदम उठा लिया।
अयोध्या से मुंबई की अमृत भारत एक्सप्रेस का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जनसभा स्थल से वाराणसी-पुणे और अयोध्या-मुंबई के बीच चलने वाली ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अयोध्या से मुंबई दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी काशी से करेंगे दो ट्रेनों का भी शुभारंभ
Petrol Crisis: रास्ते में एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म, मरीज की मौत
बलिया में बैरिया क्षेत्र के अधेड़ को अस्पताल ले जा रहे एंबुलेंस का रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया। कई बाइकों से पेट्रोल निकालकर एंबुलेंस में डाला गया तब मरीज अस्पताल पहुंच सका। लेकिन देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Petrol Crisis: तेल खत्म होने पर एंबुलेंस रुकने से मरीज की मौत, गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल भरवाने की लिमिट तय
पुरानी पेंशन पर इंजीनियरों को बड़ी राहत, राज्य सरकार की 11 विशेष अपीलें एक साथ खारिज
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार को बड़ा झटका देते हुए पीडब्ल्यूडी (PWD) के जूनियर इंजीनियरों से जुड़ी 11 विशेष अपीलों को खारिज कर दिया है। इस फैसले से बड़ी संख्या में जूनियर इंजीनियरों की पुरानी पेंशन योजना (OPS) का रास्ता साफ हो गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पुरानी पेंशन पर इंजीनियरों को बड़ी राहत, राज्य सरकार की 11 विशेष अपीलें एक साथ खारिज
परिवहन आयुक्त कार्यालय के प्रधान सहायक ने खुद को गोली मारी, भर्ती
परिवहन आयुक्त कार्यालय के प्रधान सहायक 33 वर्षीय शिवांकन बाजपेयी ने विकासनगर सचिवालय कॉलोनी स्थित आवास में खुद को गोली मार ली। तमंचा सीने पर सटाकर गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पास से मिले सुसाइडनोट में डिप्रेशन की बात लिखी है। विकासनगर पुलिस ने प्रधान सहायक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाप्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह के मुताबिक शिवांकन बाजपेयी मूल रूप से कानपुर नगर के रावतपुर शारदा नगर के रहने वाले हैं। घटना 20 अप्रैल की रात 12:10 है। शिवांकन सचिवालय कालोनी सेक्टर-डी में रहते है। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर बेडरूम में खून से लथपथ हालत में शिवांकन पड़े थे।
UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, पारा 42 के पार
यूपी की राजधानी लखनऊ में तपिश का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.3 रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP Weather: भीषण गर्मी के अलर्ट के बीच लखनऊ का पारा 42 पार, 19 जिलों में 50 डिग्री जैसी तपिश
एटीएस के हत्थे चढ़े आतंकियों से खुलासा में सामने आई साजिश, इनकी हत्या का था प्लान
यूपी एटीएस ने नोएडा से दो संदिग्ध आतंकियों तुषार और समीर को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। इनके निशाने पर प्रमुख रूप से एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक और सोशल मीडिया पर सक्रिय अन्य पूर्व-मुस्लिम थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सलीम वास्तिक और दूसरे एक्स-मुस्लिम की हत्या की थी साजिश, एटीएस के हत्थे चढ़े आतंकियों से खुलासा
केजीएमयू फर्जी डॉक्टर; कई संस्थानों के चिकित्सक और मेडिकल छात्र-छात्राएं रडार पर
लखनऊ के केजीएमयू में पकड़े गए फर्जी डॉक्टर हस्साम अहमद की जांच अब अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन तक पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर उसकी विदेश यात्राओं और बाहरी देशों में फैले नेटवर्क का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।,
पूरी खबर यहां पढ़ें: केजीएमयू फर्जी डॉक्टर; कई संस्थानों के चिकित्सक और मेडिकल छात्र-छात्राएं रडार पर
वकील पर 15 लाख का हर्जाना, पत्नी से मांगा था गुजारा भत्ता
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक वकील पति पर 15 लाख रुपये का भारी हर्जाना लगाया है, जिसने अपनी पत्नी से गुजारा भत्ता (Maintenance) मांगने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने पति की याचिका खारिज कर दी और हर्जाने की राशि 6 हफ्ते में चुकाने का आदेश दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पत्नी से गुजारा भत्ता मांगने वाले वकील पर 15 लाख हर्जाना, पति पर इस वजह से हाईकोर्ट बेहद नाराज
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News