आज की ताजा खबर, 24 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत; जम्मू कश्मीर के पुंछ में जंग लगा मोर्टार गोला बरामद – Times Now Navbharat

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल और तमिलनाडू चुनाव, ईरान अमेरिका युद्ध, इजराइल लेबनान युद्ध, आईपीएल में आज का मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): संदीप पाठक – मैं 10 साल से आम आदमी पार्टी से जुड़ा रहा हूं, लेकिन आज मैं आम आदमी पार्टी छोड़ रहा हूं, मैंने सोचा नहीं था कि ये दिन भी आएगा।, दुनिया और देश में कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। इजराइल और लेबनान के बीच चल रहा सीजफायर तीन हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है, जिसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की। वहीं पर देश में हुए दो राज्यों के विधानसभा चुनाव जिनमें पश्चिम बंगाल में 91% और तमिलनाडु में 84% से ज्यादा मतदान हुआ है, जो रिकॉर्ड बताया जा रहा है। दूसरी ओर आईपीएल में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मैच खेला जाएगा। देश में गर्मी भी तेजी से बढ़ रही है और कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है।
आज की ताजा खबर, 24 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत; जम्मू कश्मीर के पुंछ में जंग लगा मोर्टार गोला बरामदआज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल और तमिलनाडू चुनाव, ईरान अमेरिका युद्ध, इजराइल लेबनान युद्ध, आईपीएल में आज का मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar):

  • ईरान के बाद अब इजराइल और लेबनान के बीच भी सीजफायर की तारीख बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि इजराइल और लेबनान के बीच जारी सीजफायर तीन हफ्ते के लिए और बढ़ा दी गई है। यह फैसला व्हाइट हाउस में हुई उच्चस्तरीय बातचीत के बाद सामने आया, जो पिछले एक हफ्ते में दोनों पक्षों के बीच दूसरी अहम बैठक थी।
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के संपन्न हुए मतदान में 91 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उधर, तमिलनाडु की संभी 234 सीटों पर 84 फीसदी से ज्यादा मत डाले गए। इनमें से कई ऐसी सीटें हैं, जहां अबतक के इतिहास में सबसे अधिक मतदान किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बंगाल में आजादी के बाद सबसे ज्यादा मतदान हुआ है।
  • आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शुक्रवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां हमेशा की तरह दर्शकों का उत्साह देखने लायक होगा।
  • आरसीबी के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि वह अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबला जीतकर फैंस को खुश करना चाहेगी। टीम अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाकर सीजन का समापन मजबूत तरीके से करना चाहती है। खिलाड़ियों पर अच्छा खेल दिखाने का दबाव भी रहेगा, ताकि वे अपने समर्थकों को जीत का तोहफा दे सकें।
  • देश के ज्यादातर राज्य गर्मी से जूझ रहे हैं और अब हीटवेव हालत खराब कर रही है। इसी बीच कुछ राज्यों में हल्की मौसमी गतिविधियां होने से प्री मानसून के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने इस सप्ताह उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा और यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है।
  • अगले 24 घंटे में पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम बदलेगा और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड के कुछ ऊंचे हिस्सों पर तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी है। स्काईमेट ने वीकेंड तक लगातार पूर्वोत्तर के राज्यों में मेघ गर्जन के साथ तूफान और मध्यम से भारी बारिश से मौसम खराब रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि, झारखंड, ओडिशा, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ में हीटवेव परेशान करेगी।

#WATCH | जयपुर, राजस्थान: राजस्थान विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ATS, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद है, तलाशी अभियान जारी है। pic.twitter.com/EEoIQqwYfO

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News