—विज्ञापन—
IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में आज यानी शुक्रवार (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. दोनों ही टीमें पिछले मैच में मिली हार को भूलाकर वापसी करना चाहेगी. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और टीम अपने घरेलू मैदान पर इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी. आरसीबी 6 मैचों में से 4 जीत के साथ 8 अंक जुटाए हैं और पॉइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरे स्थान पर है. वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम के खाते में 6 मैचों से 6 अंक हैं, जिससे टीम सातवें स्थान पर काबिज है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 34वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैलन पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आज जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. इस सतह पर बल्लेबाजी करना आसान होता है, जबकि गेंदबाजों के लिए रन रोकना काफी चुनौतीपूर्ण साबित होता है. सपाट विकेट होने के कारण गेंदबाजों के पास ज्यादा विकल्प नहीं रहते और यहां अक्सर बल्लेबाज बड़े स्कोर बनाते नजर आते हैं. टी20 फॉर्मेट में इस मैदान पर 200 से अधिक रन बनना आम बात है और ऐसे बड़े लक्ष्यों का पीछा भी सफलतापूर्वक किया जा सकता है.
वहीं, मौसम की बात करें तो 24 अप्रैल को बेंगलुरू में आसमान पूरी तरह से साफ नजर रहने की उम्मीद है. एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्शियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्शियस रहने की संभावना है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और फैंस को बिना किसी रुकावट पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर – रसिख सलाम डार.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, साई किशोर/मानव सुथार.
इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला बराबरी का रहा है. आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें RCB ने 3 मैच जीते हैं और GT ने भी 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन.
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.
आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in