Aries Horoscope Today 25 April 2026, Aaj ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल- मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं कही जा सकती है। तनाव की स्थिति हो सकती है। यह तनाव धन, काम में देरी की वजह से हो सकता है। इस तनाव की वजह से आपके अंदर चिड़चिड़ापन आ सकता है। इस समय आपको मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिलेगा। इस वजह से भी आप काफी परेशान हो सकते हैं। हालांकि दोपहर के बाद चीजें बेहतर होने लगेंगी, खासकर जब आप परेशान होना बंद कर देंगे। आज मेष राशि वालों को शांत रहकर काम करने की सलाह दी जाती है। वाद- विवाद से बचें और बातचीत प्यार से करें। आज खुद को साबित करने की कोशिश न करें। शांत होकर अपना काम करते रहें।
मेष राशि का लव राशिफल- आज लव लाइफ में प्रेमी से बातचीत अच्छे करें। प्रेमी के साथ छोटी-छोटी बातें शेयर करें, हंसी-मजाक करें या किसी सवाल का स्मार्ट जवाब देकर अपने रिश्ते को और भी मजबूक करें। आज रिलेशनशिप में अहं को न आने दें बस। ऐसा हो सकता है कि आपका प्रेमी आपको नजरअंदाज करें तो आप परेशान हो सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। किसी व्यक्ति के साथ कनेक्शन बातचीत से बन सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि दिखावे से कोई भी रिश्ता नहीं चलता है। रिलेशनशिप में हैं तो वाद-विवाद से दूर रहें और किसी भी बात को लंबा खींचने से बेहतर है कि उसका शांति से समाधान करें। आज आपको प्रेमी को समझने की जरुरत है।
मेष राशि का करियर राशिफल- मेष राशि वालों के काम में आज रुकावट आ सकती है। ये रुकावट कोई अप्रूवल, जवाब या पेमेंट हो सकती है। इसकी वजह से आपके काम में फर्क पड़ेगा। इस वजह से आपके दूसरे कार्य में भी फर्क पड़ सकत है। आपको आज सबसे पहले उस कार्य को पूरा करना चाहिए जो रुकावट ला रहा है। नौकरी वाले जातक क्लियर और सीधी बात करें। बिजनेस वाले जातक भी काम को अधूरा न छोड़ें। कार्य को पूरा करें। स्टूडेंट्स को भी अपने कार्य में फोकस रखने की जरूरत है। आज आपको सही तरीके से काम करना होगा तभी आप आगे बढ़ेंगे।
मेष राशि का आर्थिक राशिफल- मेष राशि वाले आज अपने ऊपर धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन आवेगपूर्ण खरीदारी से बचें। जरुरत के हिसाब से ही धन खर्च करें। अगर निवेश या पैसे से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो जल्दबाजी से बचें। जल्दबाजी में किया गया कार्य नुकसान दे सकता है। आज का दिन धन से जुड़े फैसले लेने के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आज कहां खर्च ज्यादा हो रहा है, उस पर नजर रखें।
मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल- आज मेष राशि वाले शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं रहेंगे। सिरदर्द, गर्दन में जकड़न या शरीर में पानी की कमी महसूस हो सकती है। आप लंबे समय से खुद पर ज्यादा दबाव डाल रहे हैं। जिसका असर अब आपके स्वास्थ्य में दिखने लगा है। आज काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक अवश्य लें। समय पर खाना खाएं, पानी ज्यादा पिएं और शरीर को आराम दें। ज्यादा बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं, छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करने से ही आपको राहत मिलने लगेगी।
मेष राशि वालों के लिए सलाह- आज मेष राशि के जातकों को हर काम जल्दी करने की जरूरत नहीं है। जो सबसे जरूरी है, पहले उस कार्य को करें।
मेष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर: 7
मेष राशि वालों के लिए आज का लकी कलर: कोरल
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play