भारतीय मुसलमानों के पूर्वज हिंदू हैं… RSS नेता के इस बयान पर होगा हंगामा? – Zee News

RSS Dattatreya Hosabale On Muslims: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने भारत में रहने वाले मुसलमानों के लेकर एक बयान दिया है, जो भारत में पहचान और सामाजिक रिश्तों पर नई बहस छेड़ दी है. होसबोले ने कहा कि 99.9% भारतीय मुसलमानों के पूर्वज हिंदू हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 
 
Trending Photos
RSS Dattatreya Hosabale On Muslims: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चीफ मोहन भागवत कई बार सार्वजनिक सभाओं से यह साफ कह चुके हैं कि भारत में रहने वाले मुसलमान हिंदू हैं, सिर्फ उनकी इबादत करने का तरीका अलग है. इसी कड़ी में अमेरिका में RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि भारत में 99.9% मुसलमान भारतीय मूल के हैं और वे हिंदुओं के वंशज हैं. उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान हमारे समाज का का अभिन्न अंग हैं. होसबोले ने कहा कि हो सकता है भारत के मुसलमानों ने अपनी पूजा पद्धति बदल ली हो, लेकिन अपनी राष्ट्रीयता या सभ्यतागत जड़ें नहीं बदली हैं.
दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पिछले कुछ सालों से किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए मुस्लिम समाज से बातचीत में लगा हुआ है. होसबोले ने कहा कि ऐसी किसी भी तनाव को दूर करने की ज़रूरत है जो साज़िशों और राजनीतिक स्वार्थों की वजह से पैदा होता है. उन्होंने कहा कि “भारतीय मुसलमानों के पूर्वज भारतीय थे; वे हिंदू थे. इसलिए, भारत में 99.9% मुसलमान भारतीय मूल के हिंदुओं के वंशज हैं.

उन्होंने कहा कि हम महसूस करते हैं और हमारा मानना ​​है कि वे भारत के मुसलमान हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं. उन्होंने कहा कि साज़िशों और राजनीतिक स्वार्थों की वजह से भारत में मुसलमानों और हिंदुओं के बीच समय-समय पर कुछ तनाव पैदा होते रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन सब चीजों को दूर किया जाना चाहिए. 

Add Zee News as a Preferred Source

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News