एमपी के खरगोन जिले के करही नगर में महज 150 रुपये के लेनदेन के विवाद में 15 साल के नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बन गई, हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. फिलहाल क्षेत्र में अभी शांति है. एसपी ने सभी से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
बताया गया कि यह घटना करही थाना क्षेत्र के पाडल्या रोड स्थित एक गैराज की है. यहां काम करने वाले रामदड़ निवासी नाबालिग बालक सोहन और शानू खान के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान शानू खान ने सोहन के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में सोहन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
MP News: किसानों को बड़ी राहत! मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी कोटा 78 से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन
घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी शानू खान के करही स्थित मकान में आग लगा दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए करही बाजार तत्काल बंद करा दिया गया और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया है, जिससे पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया.
पुलिस ने आरोपी शानू खान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने मृतक के परिजनों और समाजजनों से शांति बनाए रखने की अपील की है. वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोपी को कड़ी सजा की मांग की है. पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है, साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
Indore News: 2 मासूम बच्चों का अपहरण कर 15 लाख की मांग, पुलिस ने 3 घंटे में किया बरामद, 4 गिरफ्तार
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.