Bihar: स्कूल ड्रेस पहनकर दूध लेने निकली नाबालिग छात्रा हुई लापता, कंबल में लिपटा मिला शव – AajTak

Feedback
पटना सिटी में एक 10 साल की नाबालिग छात्रा की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर सती चौरा के पास की है, जहां छात्रा का शव कंबल में लपेटकर गली में फेंका हुआ था. इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया.
जानकारी के अनुसार रोशनी कुमारी बुधवार सुबह स्कूल ड्रेस पहनकर घर से पास में दूध देने के लिए निकली थी. इसके बाद उसे स्कूल जाना था, लेकिन वह न तो स्कूल पहुंची और न ही घर लौटी. देर शाम तक बच्ची के वापस नहीं आने पर परिजनों ने बाईपास थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.
करीब 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह बच्ची की लाश एक गली में कंबल में लिपटी हुई संदिग्ध हालत में मिली. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की. पटना सिटी के एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या की गई है.
10 साल की नाबालिग छात्रा की हत्या
बच्ची के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को बुलाया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने NH-30 को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने इलाके में अवैध शराब बिक्री को इस घटना का कारण बताया. उनका कहना है कि यहां घर-घर शराब बिकती है और कई बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती. लोगों का आरोप है कि इलाके में नशे में रहने वाले लोगों की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
वहीं मृतक छात्रा की मां विभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने कहा कि जिसने भी उनकी बेटी की हत्या की है, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. यह घटना पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News