Bihar Breaking News: किशनगंज में स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एक कमरे से MBBS की छात्रा का शव बरामद हुआ. मृतका का नाम अनुष्का जैन बताया जा रहा है. इस मामले में एसडीपीओ सदर मंगलेश कुमार ने बताया कि छात्राओं के लिए बने हॉस्टल के एक कमरे में छात्रा का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: किशनगंज में स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हॉस्टल के कमरे से एक MBBS की छात्रा का शव बरामद हुआ. जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्रा सेकंड ईयर में पढ़ती थी. उसका शव हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. मृतका का नाम अनुष्का जैन बताया जा रहा है. इस मामले में एसडीपीओ सदर मंगलेश कुमार ने बताया कि छात्राओं के लिए बने हॉस्टल के एक कमरे में छात्रा का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.