Feedback
शुक्रवार की शाम बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त यानी संजू बाबा ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया. संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर खलनायक बनने वाले हैं.
24 अप्रैल को उन्होंने ‘खलनायक रिटर्न्स’ फिल्म का ऐलान किया और फर्स्ट लुक देखकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है.
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ 1993 में रिलीज हुई थी. 90 के दशक में इस फिल्म में थिएटर्स में धमाल मचा दिया था.
33 साल बाद फिर संजय दत्त सिनेमाघरों में तबाही मचाने के लिए तैयार हैं. ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर की झलक बताती है कि सालों बाद फिल्म फिर से इतिहास दोहराने जा रही है.
टीजर लॉन्च पर संजू बाबा बेहद इमोशनल दिखे. उन्होंने हर मुश्किल में साथ देने के लिए पत्नी मान्यता दत्त का शुक्रिया अदा किया.
इवेंट एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुभाष घई स्टेज पर आते है. सुभाष घई को देखकर संजय दत्त फौरन झुककर उनके पैर छूते हैं.
A post shared by Tcx.official_ (@tcx.official)
66 साल के संजय दत्त जिस तरह आज भी अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं, वो देखकर उनके फैन्स इमोशनल हो रहे हैं. फैन्स का मानना है कि संजय दत्त के संस्कारों के आगे उम्र और दौलत सब कम हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू