दाऊद कनेक्शन वाले माफिया पर बड़ा एक्शन, तुर्की में हिरासत में लिया गया सलीम डोला – AajTak

भारत के कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला को तुर्की में दबोचा गया है. भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है. डोला को अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का बड़ा खिलाड़ी माना जाता है. बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था.
तुर्की की सुरक्षा एजेंसियों ने इस्तांबुल में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोला को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, सलीम डोला का कनेक्शन ग्लोबल सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क से था और उसका नेटवर्क कई देशों तक फैला हुआ था.
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस ड्रग रैकेट के तार भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से भी जुड़े बताए जा रहे हैं. भारत में डोला की कई अवैध फैक्ट्रियां और लैब पकड़ी जा चुकी हैं. सूत्रों की मानें तो डोला का ड्रग सिंडिकेट सालाना 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर रहा था.
दुबई से चल रहा ‘ड्रग्स का डॉन’ डोला का नेटवर्क
कुख्यात ड्रग माफिया और दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाने वाला सलीम डोला पहले मुंबई में, फिर दुबई से अपने पूरे ड्रग सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहा था. अक्टूबर 2025 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलीम डोला के प्रमुख सहयोगी मोहम्मद सलीम सोहेल शेख को दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था. वहीं, नवंबर 2025 में मुंबई पुलिस ने सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला समेत उसके परिवार के चार सदस्यों को दुबई से भारत लाकर गिरफ्तार किया था.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सलीम डोला पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. साथ ही उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, सलीम डोला दुबई से ही अपने नेटवर्क को कंट्रोल करता है और भारत में ड्रग्स की सप्लाई का बड़ा चैनल संभाल रहा था.
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक उसके पास सउदी अरब का पासपोर्ट है. जिस देश में वो पकड़ा गया है उस देश से उसका भारत डिपोर्ट या प्रत्यर्पण संभव नहीं है. इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इंटरनेशनल फोरम पर UAE के जरिये उसको भारत लाने में जुटी है.
यह भी पढ़ें: आखिरी सांसें गिन रहा दाऊद इब्राहिम, क्या है धुरंधर 2 में दिखे ‘बड़े साहब’ का सच?
सलीम डोला के खिलाफ RCN जारी
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सलीम डोला की गिरफ्तारी से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है. मुंबई पुलिस ने भी सलीम डोला के खिलाफ RCN जारी किया हुआ है. मूल रूप से मुंबई के डोगरी में काफी लंबे वक्त से एक्टिव सलीम डोला दाउद इब्राहिम का करीबी है.
सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी बताते हैं कि सलीम डोला के पिता दाऊद इब्राहिम के साथ लंबे वक्त तक मुंबई में काम कर चुके हैं. फिर सलीम डोला भी दुबई में दाऊद की कंपनी के लिए काम करने लगा था.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News