—विज्ञापन—
IPL 2026: मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच वानखेड़े में एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया. इस मैच में आरसीबी की टीम ने जीत हासिल कर ली है. इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने अंपायर के साथ एक ऐसी हरकत की जिसका विरोध हो रहा है. डेविड की इस हरकत को आईपीएल के नियमों का उल्लंघन भी माना जा सकता है और बोर्ड उनके खिलाफ सख्त एक्शन भी ले सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.
Casual inspection from Tim David after absolute destruction 🔥🥶#IPLRivalryWeek 2026 👉 #MIvRCB | LIVE NOW 👉https://t.co/gLbf9ggQbu | #TATAIPL pic.twitter.com/OumaLMDlYF
इस मैच में आरसीबी की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब ही गेंद की कंडीशन में कुछ कमी नजर आई. ऐसे में अंपायर की जिम्मेदारी होती है कि वो गेंद को चेक करें और फैसला करे कि बॉल बदली जाएगी या नहीं. इस मैच में उलटा ही हुआ, टिम डेविड वहां पहुंचे और गेंद को हवा में उछाल कर चेक करने लगे. मामला और तब बढ़ा जब अंपायर के बार-बार मांगने पर भी उन्होंने गेंद नहीं सौंपी. कोई भी खिलाड़ी अगर मैच के दौरान अंपायर के काम में अड़चन बनता है तो इसे नियमों के खिलाफ माना जाना चाहिए. खिलाड़ी केवल अंपायर से गेंद बदलने का गुजारिश कर सकते हैं.
आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम ने 20 ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 4 विकेट खोकर 240 रनों का स्कोर खड़ा किया. फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली. विराट कोहली को उनका भरपूर साथ मिला. उन्होंने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने महज 20 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 5 जबरदस्त छक्के निकले. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे टिम डेविड ने 16 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 34 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़िए-डग आउट में मोबाइल चलाने का मामला, एंटी करप्शन प्रोटोकॉल ब्रीच के लिए BCCI ने RR मैनेजर को भेजा नोटिस!

न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in