Jharkhand News: झारखंड में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है. अन्नपूर्णा देवी की अगुआई में बीजेपी ने राजधानी में विरोध मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं. वहीं इरफान अंसारी और योगेंद्र महतो ने बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया और बिल को दोबारा सदन में लाने की मांग उठाई.
Trending Photos
Jharkhand News: झारखंड बीजेपी आज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अगुआई में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजधानी की सड़कों पर विरोध मार्च निकाल रहीं हैं. बड़ी संख्या में बीजेपी की महिलाएं सड़कों पर उतर कर कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करेंगी. संसद में विपक्ष के समर्थन नहीं करने के कारण महिला आरक्षण बिल गिरने का बाद से ही बीजेपी इसको लेकर आंदोलित है और जन मुद्दा बनाने में जुटी है. बीजेपी गांव गांव तक लोगो के बीच जाकर विपक्षी पार्टियों के बारे में बताने का काम करेगी.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी इसका नेतृत्व करेगी और इसमें एनडीए के कई नेता शामिल हो रहे हैं. पूर्व सीएम , सांसद और विधायक भी विरोध मार्च में शामिल हो रहे हैं. उसके साथ ही ऐतिहासिक पदयात्रा भी हो रहा है.
ये भी पढ़ें: CM सम्राट ने सदन में लगाई बहुमत की दहाड़, विकास के दावे से दिया बड़ा राजनीतिक संदेश
आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने बयान देते हुए बीजेपी नेताओं से अपील की कि वे बेवजह समय बर्बाद न करें. उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि किसी भी अप्रिय स्थिति से मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहने की अपील की. साथ ही महिला आरक्षण बिल पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी इसका मजाक बना रही है. उन्होंने मांग की कि बिल को दोबारा सदन में लाया जाए और महिलाओं के मुद्दे पर राजनीति न की जाए. मंत्री इरफान अंसारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने जब महिला आरक्षण बिल पेश किया था, तब बीजेपी ने उसका विरोध कर तीन दिन तक सदन की कार्यवाही बाधित की थी.
वहीं मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि अगर बीजेपी वास्तव में महिलाओं के हित में है, तो वह मौजूदा 543 सीटों में से 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दे, जिसे वे स्वीकार करने को तैयार हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि महिला आरक्षण के नाम पर कहीं बीजेपी कोई राजनीतिक रणनीति तो नहीं बना रही थी. महतो ने कहा कि आने वाले दिनों में सच्चाई सामने आ जाएगी और यह स्पष्ट हो जाएगा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहीं कोई खेल तो नहीं खेला जा रहा था.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.