UP: पानी लीकेज ठीक करते समय मलबे में दबकर मजदूर की मौत, CCTV में कैद लापरवाही – AajTak

Feedback
अलीगढ़ में नगर निगम की ओर से बनाई जा रही सीएम ग्रिड सड़क पर काम के दौरान एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों का निर्माण जारी है, लेकिन कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त या अधूरी छोड़ दी गई हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.
घटना बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड की है, जहां सड़क निर्माण कार्य के पास पानी का रिसाव हो गया था. रिसाव ठीक करने के लिए मजदूर महेंद्र सिंह को मौके पर उतारा गया. काम के दौरान अचानक मिट्टी और मलबा धंस गया और वह उसमें दब गया. आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई.
यह भी पढ़ें: अलीगढ़: मच्छर भगाने के लिए जलाई अगरबत्ती और फट गए 4 सिलेंडर! घर में लगी भीषण आग में दो सगे भाई झुलसे
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मजदूर को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.
परिजनों का आरोप
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मजदूरों से जानवरों की तरह दिन-रात काम कराया जा रहा था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. उनका कहना है कि काम के दौरान किसी प्रकार की सुनवाई नहीं होती थी और मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही थी. परिवार ने इस हादसे को लापरवाही का नतीजा बताया है.
देखें वीडियो…
इस बीच, घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद होने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है. फुटेज सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने भी निर्माण कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया है.
नगर निगम का बयान
सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि सीएम ग्रिड सड़क पर कार्य के दौरान एक मजदूर मिट्टी में दब गया था. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News