मुरादाबाद में एक युवक ने अपनी छोटी बहन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वो लाश के पास ही बैठा रहा। एक शादी समारोह में शामिल होने गए फैमिली के बाकी लोग आधी रात घर लौटे तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को ह
घटना मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में फरैंदी गांव की है। यहां रहने वाले भारत सिंह मुरादाबाद की एक एक्सपोर्ट फर्म में मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी कुसुम के अलावा तीन बेटी और 2 बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है जबकि बाकी बच्चे गांव में घर पर रहते हैं। भारत सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनकी भांजी की सगाई थी। समारोह मुरादाबाद में हुआ था। इसलिए वे अपनी पत्नी कुसुम, 2 बेटियों शोभा और रीता व बेटे भोला के साथ सगाई समारोह में शामिल होने मुरादाबाद गए थे। घर पर सबसे बड़ा बेटा विक्की (30 साल) और सबसे छोटी बेटी रीता (17 साल) अकेले थे। रविवार को रात करीब 12 बजे जब परिवार लौटकर गांव आया तो घर का दरवाजा खुला था। सबसे पहले कुसुम घर के अंदर गईं तो सामने बेटी रीता की रक्तरंजित लाश देखकर उनकी चीख निकल गई।
रीता की लाश घर में एक कमरे में फर्श पर पड़ी थी। जबकि विक्की घर की छत पर बैठा था। वो हाथ मुंह धोकर और कपड़े बदलने के बाद छत पर बैठकर फैमिली के लौटने का इंतजार कर रहा था। इसके पहले उसने अपनी चाची से कहा था कि रीता को कोई मार गया है। लेकिन जब चाची ने टॉर्च जलाकर देखा तो विक्की की शर्ट बुरी तरह खून में सनी थी। शादी समारोह से लौटी फैमिली को भी विक्की ने शुरू में यही कहानी सुनाई कि रीता की किसी ने हत्या कर दी है। इस बीच युवती की हत्या का पता चलते ही गांव में भीड़ इकट्ठा हो गई। गांव के प्रधान धर्मवीर ने फोन करके पुलिस को सूचना दी थी। थोड़ी देर में एसपी ग्रामीणा कुंवर आकाश और दूसरे पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शुरुआती पूछताछ के विक्की को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि विक्की ने ही अपनी बहन की हत्या की और उसने इसे कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। परिवार का ये कहना है कि विक्की नशा करने का आदी था और अक्सर अपना मानसिक संतूलन खो देता था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.