MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुनील नरेन ने रचा इतिहास, कीरोन पोलार्ड को पछाड़ा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
MI vs KKR: आईपीएल 2026 में दूसरा मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. प्लेइंग 11 में शामिल होते ही सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा है. सुनील अब सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.
इससे पहले सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड के नाम था. लेकिन अब सुनील नरेन ने उन्हें पछाड़ दिया है. सुनील अब 190 मैचों के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल मुकाबले खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 189 मैच खेले हैं. इसके अलावा तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 184 मैच खेले हैं, चौथे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं. उन्होंने 184 मैच खेले हैं. जबकि ड्वेन ब्रावो 161 मैच के साथ पांचवें नंबर पर हैं.
190 मैच — सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स)
189 मैच — कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)
184 मैच — एबी डीविलियर्स (दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
184 मैच — डेविड वॉर्नर (दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद)
161 मैच — ड्वेन ब्रावो (मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, चेन्नई सुपर किंग्स)
37 साल के सुनील नरेन ने वेस्टइंडीज के लिए 6 टेस्ट मैच में 21 विकेट लिए हैं, जबकि 65 वनडे मैच में उन्होंने 92 विकेट लिए हैं. वहीं, 51 टी-20 मैच में उन्होंने 52 विकेट लिए हैं. आईपीएल में भी सुनील ने शानदार प्रदर्शन किया है और बल्ले और गेंद के साथ अपना दमखम दिखाया है. उन्होंने 190 मैच में 192 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने 1780 रन बनाए हैं. खास बात ये है कि नरेन ने आईपीएल केवल केकेआर के लिए ही खेला है. उन्हें कोलकाता ने कभी रिलीज नहीं किया.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK को लगा तीसरा झटका, मैच विनर बल्लेबाज हुआ पहले 3 मैचों से बाहर!

न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News