हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया के शेयरों में 27 अप्रैल को दिन में लगभग 11 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 358 रुपये के हाई तक गया। दरअसल कंपनी को 16,258,352 डॉलर का एक एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। इंडियन करेंसी में यह ऑर्डर लगभग 150 करोड़ रुपये का होता है। इस बारे में कंपनी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है।
एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि ऑर्डर PDC AK LPIV, LLC ने दिया है। यह एक इंटरनेशनल एंटिटी है। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया को 5 ट्रांसफॉर्मर साल 2027 के मध्य तक डिलीवर करने हैं। यह ऑर्डर रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन के तहत नहीं आता है।
Transformers and Rectifiers का शेयर 3 महीनों में 50 प्रतिशत चढ़ा
शेयर में आई बंपर तेजी से ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया का मार्केट कैप बढ़कर 10300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। BSE पर शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 578.65 रुपये और एडजस्टेड लो 224.30 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 64.36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। यह BSE 500 इंडेक्स की कंपनी है। शेयर मल्टीबैगर कहा जा सकता है। कीमत 3 महीनों में लगभग 50 प्रतिशत मजबूत हुई है। 3 साल में शेयर लगभग 900 प्रतिशत और 5 साल में 3300 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देख चुका है।
मार्च तिमाही में मुनाफा 3 प्रतिशत गिरा
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 3 प्रतिशत घटकर 91.39 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले मुनाफा 94.19 करोड़ रुपये था। कुल इनकम 805.04 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 683.42 करोड़ रुपये थी। खर्च बढ़कर 685.57 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2025 तिमाही में 567.43 करोड़ रुपये के थे।
भारतीय शेयर बाजारों में 27 अप्रैल को अच्छी तेजी है। सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 677 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 77,341.53 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी 209 अंकों से ज्यादा चढ़कर 24,107.60 के हाई तक गया। निफ्टी पर प्राइवेट बैंक इंडेक्स को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में हैं।
Tanla Platforms का शेयर बना रॉकेट, Q4 नतीजों और डिविडेंड के ऐलान के बाद बंपर खरीद से 15% तक भागा
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।