Feedback
साउथ फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्द ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. लेकिन हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. लोग उनकी फिल्म रामायण में कास्टिंग तक पर सवाल उठाने लगे. जानिए आखिर क्या वजह रही.
बीते दिनों फिल्म ‘एक दिन’ के रिलीज से पहले इस कार्यक्रम में साई पल्लवी अपनी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ मौजूद थीं, लेकिन जब उनके बोलने की बारी आई तो उन्होंने अपनी कमजोर हिंदी के लिए सरेआम माफी मांगी. एक्ट्रेस की इस ईमानदारी ने जहां कुछ लोगों का दिल जीता, वहीं दूसरी तरफ उनकी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस की चिंता बढ़ा दी है.
हिंदी बोलने में हुई दिक्कत
मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान साई पल्लवी ने बेहद विनम्रता के साथ स्टेज संभाला. उन्होंने वहां मौजूद लोगों को पहले ही आगाह कर दिया कि उन्हें हिंदी बोलने में काफी परेशानी हो रही है और बातचीत के दौरान उनसे ग्रामेटिकल मिस्टेक हो सकती हैं. साई ने बड़ी मासूमियत से स्वीकार किया कि वे इस कार्यक्रम में हिंदी में बोलने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं.
एक्ट्रेस का कहना था कि अगर उन्हें पहले से अंदाजा होता कि वहां स्पीच देनी होगी, तो वे कम से कम कुछ तो सीखकर ही आतीं. उन्होंने मुस्कुराते हुए सबसे माफी मांगी और अपनी स्थिति साफ की.
Meet Sai Pallavi:
– Can’t speak basic words of Hindi
– Now she’s playing Sita Mata in Ramayana
– Compared the Indian Army with the Pakistani Army
tf do they smoke before casting these kinds of so called actors in a 4000cr movie, who can’t even differentiate between chahta and… pic.twitter.com/h3KUB8fvV3
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जैसे ही साई पल्लवी का यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, फैंस और नेटिजन्स ने अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिए. वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने एक्ट्रेस की भाषा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई यूजर्स का मानना था कि अगर साई को हिंदी की इतनी बुनियादी समझ भी नहीं है, तो वे बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स को कैसे संभालेंगी? हालांकि, उनके चाहने वालों ने उनकी सादगी और सच बोलने के अंदाज की तारीफ भी की.
रामायण को लेकर लग रहा डर
साई पल्लवी की इस कमजोर हिंदी का सबसे ज्यादा असर उनकी आने वाली महागाथा ‘रामायण’ की चर्चाओं पर पड़ा है. फिल्म में वे सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसके संवाद काफी शुद्ध और प्रभावशाली होने की उम्मीद है. ऐसे में फैंस अब कास्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं.
Leaving #AliaBhatt, #DeepikaPadukone and #PriyankaChopra –
We have #SaiPallavi as Mata Sita with her Hindi pronunciation like this in #Ramayana. #EkDin is likely to be a box office disaster.. but the tension goes up for #Yash and #RanbirKapoor movie. pic.twitter.com/F9uvDNlLBl
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट वाली फिल्म के लिए कलाकार चुनते वक्त क्या भाषा का ध्यान नहीं रखा जाता? एक यूजर ने लिखा, ‘नितेश तिवारी आखिर क्या सोच रहे थे जब उन्होंने सीता मां के रोल के लिए साई पल्लवी को कास्ट किया, जो ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पातीं? यार, यह तो बहुत ही खराब कास्टिंग है? वहीं, एक अन्य यूजर का कहना है कि वे उम्मीद करते हैं कि ‘रामायण’ में उनकी हिंदी डबिंग इतनी शानदार हो कि भाषा की यह कमी फिल्म के अनुभव को खराब न करे.
Believe me, they gave the role of Mother Sita in the Ramayana to someone who can’t even speak Hindi properly. Wow, Nitesh Tiwari, what were you smoking when you did this casting? Ranbir is a beef-eater and Sai Pallavi doesn’t know Hindi. Wow.
pic.twitter.com/Cq4LgE70Sk
फिलहाल, साई पल्लवी का हिंदी को लेकर यह माफीनामा उनके बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही काफी चर्चा का विषय बन गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू