बांसवाड़ा जिले के टामटिया गांव में रविवार रात हुए बवाल के बाद आज भी तनाव रहा। ग्रामीण सोमवार सुबह से ही मोटा गांव थाने में पहुंचने लगे। इसको देखते हुए बांसवाड़ा शहर से रिजर्व फोर्स मंगवाई गई।
वारदात वाली जगह 4 थानों की पुलिस तैनात की गई। बाहर से आने वाले लोगों को गांव में आने से रोका गया। पीड़ित परिजनों ने 5 नामजद और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर 3 लोगों को हिरासत में लिया।
दरअसल, रविवार रात टामटिया गांव में प्रेम-प्रसंग के विवाद में एक युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। वारदात से गुस्साए युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया था। 30 से ज्यादा घरों में आग लगा दी गई, पथराव भी हुआ।
लड़की के भाई का मर्डर जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष एक की गांव के अलग-अलग जातियों के हैं। जिस युवक की हत्या हुई है, उसकी बहन और दूसरी पक्ष के युवक के बीच प्रेम-प्रसंग था।
भाई ने पहले भी हमला करने वाले युवक को उसकी बहन से दूर रहने की हिदायत थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में 1 अप्रैल को भी विवाद हुआ था। दावा किया जा रहा है कि भाई की टोकाटाकी से नाराज आरोपी ने लड़की के भाई की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी।
गांव के बाहर ही पुलिसवालों को रोका पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हत्या की जानकारी के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को गांव में नहीं घुसने दिया।
मोटा गांव के थानाधिकारी ने बताया- हम लोग पहुंचे तो वहां एक घर में आग लगी थी। हमें भी आग बुझाने के लिए रोक दिया गया था। इसके बाद इन्होंने कई घरों में आग लगा दी थी। रास्ते में लकड़ियां रखकर रास्ता भी रोक दिया था।
विवाद से जुड़े फोटो …
….
विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
लड़की से मिलने पहुंचे लड़के की गर्दन काटी,2-गांवों में बवाल:आगजनी में 10 से ज्यादा घर फूंके, पथराव में कई घायल, पुलिस पर भी हमला
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.