कौन हैं परी पंधेर? जो 'धुरंधर 2' में बनी रणवीर सिंह की बहन, दर्शकों से लेकर डायरेक्टर तक हुए एक्टिंग के फैन – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Who is Pari Pandher: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. फिल्म का हर एक किरदार दर्शकों का दिल जीत रहा है. इस बीच अब परी पंधेर की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर परी पंधेर कौन हैं?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में परी पंधेर (परवीर कौर पंधेर) ने रणवीर सिंह की बहन जसलीन कौर रंगी का किरदार निभाया है, जिसकी हर किसी ने तारीफ की है.
परी पंधेर की बात करें तो वो एक उभरती हुई पंजाबी अभिनेत्री और गायिका हैं. परी ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा है. फिल्म में परी ने रणवीर के साथ बेहद इमोशनल सीन शेयर किया है.
परवीर कौर ने पंजाबी म्यूजिक वीडियो गानों और इसके अलावा पंजाबी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है. सोशल मीडिया पर परी को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिलता है.
परवीर कौर के इंस्टाग्राम की बात करें तो परी के इंस्टाग्राम पर 850K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर परी एक्टिव भी रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में परी की एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आई है और दर्शक उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि डायरेक्टर SS राजामौली भी उनके सीन को देख कर बेहद इमोशनल हो गए थे.
राजामौली ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि रणवीर सिंह क्या परफॉर्मेंस थी यार! शेड में बहन के साथ वाला सीन तो एक्टिंग का एक मास्टरक्लास है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News