90s के वो 6 गाने, जिन्होंने Dhurandhar 2 में फूंकी जान, बने ट्विस्ट वाले सीन का बैकग्राउंड म्यूजिक – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म रिलीज से पहले ही धांसू कलेक्शन कर चुकी थी. ऐसे में अब रिलीज के बाद तो बवाल ही काट दिया है. इसकी कहानी पाकिस्तान के ल्यारी पर आधारित है. फिल्म की कास्ट और क्रू तक की तारीफ हो रही है. इसी के साथ ही फिल्म का म्यूजिक और गाना भी लोगों ने काफी पसंद किया. इसमें कुछ 90s के गाने भी देखने के लिए मिले, जिसने इसकी कहानी में जान ही फूंक दी. चलिए बताते हैं उन सॉन्ग्स के बारे में.
90s का गाना ‘बाजीगर ओ बाजीगर’ साल 1993 में आई ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म ‘बाजीगर’ का है, जिसे शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया था. ऐसे में जब ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ में इस गाने को फिल्माया गया था तो ये सीन में जान ही फूंक देता है. इस आइकॉनिक गाने ने दर्शकों की पुरानी याद को ताजा कर दिया है. रणवीर की फिल्म में जिस सीन में इस गाने का इस्तेमाल किया गया है उस सीन को ये एक दम ही पावरफुल बना देता है.
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘त्रिदेव’ में गाना ‘तिरछी टोपी वाले’ को फिल्माया गया था. उस समय भी ये गाना हिट रहा था. ऐसे में जब इसे रणवीर सिंह की फिल्म में दिखाया जाता है तो वो कमाल ही हो जाता है. फिल्म में इसका इस्तेमाल कमाल के ट्विस्ट के साथ किया गया है. ये गाना जैसे ही बजता वैसे है थिएटर में तालियों से गूंज उठता है.
आदित्य धर की फिल्म में गाना ‘तम्मा तम्मा’ को भी फिल्माया गया है. ये गाना इस फिल्म के जरिए तो पूरा का पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज ही बन गया. इस गाने को कई जगहों पर शूट किया गया है, जिसके बाद लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं. वहीं, इस गाने का इस्तेमाल संजय दत्त की मौत वाले सीन के लिए फिल्माया गया है. ऑरिजिनली इस गाने को साल 1990 में संजय दत्त पर फिल्म ‘थानेदार’ में फिल्माया गया था.
‘धुरंधर 2’ में चौथा गाना ‘कभी बेबसी ने मारा’ को फिल्माया गया था. इसमें इमोशनल और इंटेंस टच को लेकर आता है. इस गाने का इस्तेमाल ठीक अपोजिट सिचुएशन के लिए फिल्माया गया है. इस गाने को साल 1985 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘अलग अलग’ में फिल्माया गया था. इसमें राजेश खन्ना लीड रोल में थे. इस पुराने गाने को या तो बेहतरीन ट्विस्ट के लिए या फिर एंट्री के लिए इस्तेमाल किया गया है.
1997 में आई फिल्म ‘जुड़वा’ का गाना ‘थोड़ा सा जी लो, थोड़ा-थोड़ा मर लो’ को भी ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ में फिल्माया गया है. इस गाने का इस्तेमाल बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर किया गया है और ये सीन को और भी शानदार बना देता है.
वहीं, इस लिस्ट में एक और गाना ‘दीदी’ शामिल है, जो कि अरेबियन गाना है. इस गाने को रणवीर सिंह की ‘शेर ए बलोच’ के रूप में हुई एंट्री पर फिल्माया गया है. हालांकि, इस गाने का इस्तेमाल इसके पहले भी हिंदी फिल्मों में किया जा चुका है. लेकिन, ‘धुरंधर 2’ में इस गाने ने रणवीर सिंह की एंट्री को और भी बेहतरीन बना दिया.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News