Kerala Exit Poll: केरल में ढहा लेफ्ट का आखिरी किला, कांग्रेस गठबंधन की जीत के आसार; BJP ने चौंकाया – Hindustan Hindi News

Kerala Exit Poll: लेफ्ट का गढ़ कहे जाने वाले केरल में इस बार LDF और UDF के बीच मुकाबला है। सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाला एलडीएफ गठबंधन पिछले दस साल से सत्ता में है और इस बार एंटी इनकंबेंसी देखने को मिल सकती है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ अलायंस ने जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया है। चार मई को नतीजे सामने आने से पहले वोट वाइब का एग्जिट पोल सामने आया है। इसमें आखिरी गढ़ से भी लेफ्ट का किला ढहता नजर आ रहा है। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन सभी को हैरान कर सकता है। शून्य से चार सीटों के साथ राज्य में करीब 15 फीसदी वोट एनडीए के खाते में जा सकते हैं।
न्यूज-18 और ‘वोट वाइब’ के एग्जिट पोल के आंकड़े के अनुसार, सीटों की बात करें तो एलडीएफ को 58-68, यूडीएफ को 70-80 और एनडीए को शून्य से चार सीटें मिल सकती हैं। इसमें मिड प्वाइंट एलडीएफ के लिए 63, यूडीएफ के लिए 75 और एनडीए के लिए दो है। सर्वे के अनुसार, उत्तर से एलडीएफ को 16-20, मध्य से 24-28, दक्षिण से 18-20 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि यूडीएफ को उत्तर से 28-31, मध्य में 25-29 और दक्षिण में 17-19 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए की बात करें तो उत्तर और मध्य में शून्य से दो और दक्षिण में शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं। राज्य में कुल विधानसभा सीटें 140 हैं और बहुमत का आंकड़ा 71 का है। इस तरह दस साल बाद केरल में सत्ता परिवर्तन होता दिख रहा और कांग्रेस के नेतृत्व वाला एलडीएफ गठबंधन के जीतने की संभावना है।
केरल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस गठबंधन के यूडीएफ को जीत मिल सकती है। यूडीएफ को 42.6 फीसदी वोट, जबकि एलडीएफ को 39.5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। यानी कि दस साल बाद केरल से एलडीएफ की सरकार जा सकती है। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को इस बार केरल में 14.3 फीसदी वोट मिल सकता है। अन्य के खाते में 3.6 फीसदी वोट जाने का अनुमान है।
केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे चार मई को घोषित होने हैं। केरल के अलावा, जिन अन्य राज्यों में चुनाव हुए हैं, उसमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी है। केरल की सभी 140 सीटों पर 9 अप्रैल को ही वोटिंग हो गई थी। केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त होने वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव अप्रैल 2021 में हुए थे। चुनाव के बाद, मौजूदा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने विधानसभा की 140 में से 99 सीटें जीतकर राज्य में फिर से सरकार बनाई, और पिनाराई विजयन ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वहीं, यूडीएफ ने इस बार किसी को भी सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं किया है।
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News