सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद भाई गोविंद की दो टूक, 'हमारा उससे कोई संबंध नहीं…' – AajTak

Feedback
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद दोनों परिवारों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. इस बीच पहली बार सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने खुलकर अपनी बात रखी है.
गोविंद रघुवंशी ने कहा कि सोनम की जमानत में उनका कोई हाथ नहीं है और वे उससे किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहते. उन्होंने कहा कि राजा रघुवंशी का परिवार लगातार उन पर आरोप लगा रहा है, जबकि वे शुरू से ही पीड़ित पक्ष के साथ खड़े हैं और आज भी उसी पक्ष में हैं.
हमने कोई वकील नहीं रखा
गोविंद ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस मामले में अब तक कोई निजी वकील नहीं रखा है और न ही जमानत के लिए कोई पहल की है. उनके अनुसार, जमानत पूरी तरह न्यायालय की प्रक्रिया के तहत हुई है. सूचना मिलने के बाद उनके पिता कानूनी औपचारिकताओं के लिए वहां पहुंचे थे.
शिलांग में रहेगी सोनम
उन्होंने बताया कि फिलहाल सोनम शिलांग में ही रहेगी और उसे अदालत के आदेशों का पालन करना होगा. गोविंद ने कहा कि इस पूरे मामले ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है.
उन्होंने गंभीर भावनात्मक दबाव का जिक्र करते हुए कहा कि यदि उन्हें लगातार परेशान किया गया, तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर हो सकते हैं. इस बयान ने मामले को नया मोड़ दे दिया है.
गोविंद के इस खुलासे के बाद अब पूरे घटनाक्रम पर फिर से चर्चा तेज हो गई है और सभी की नजर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई है.
जमानत पर वकील ने क्या कहा?
इस प्रकरण में सोनम और अन्य अभियुक्तों की ओर से पैरवी कर रहे इंदौर के वकील देवेश शर्मा ने कहा कि जांच के दौरान कई अहम बिंदुओं को मजबूत तरीके से स्थापित नहीं किया जा सका, जिसका लाभ अदालत में मिला और जमानत स्वीकृत हुई. अब इस फैसले के बाद सभी की नजर आगामी सुनवाई और मुकदमे की दिशा पर बनी हुई है.
अदालत ने सोनम के लिए शर्त रखी है कि वह शिलांग में ही रहेगी, बिना अनुमति कहीं नहीं जा सकेगी और हर पेशी पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा. इस जमानत आदेश ने मेघालय पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News