—विज्ञापन—
Dhurandhar-2 Effect on Share Market: बॉलीवुड की लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर धुरंधर-2 ने मनोरंजन जगत के साथ-साथ निवेश की दुनिया में भी हलचल पैदा कर दी है। फिल्म की ऐतिहासिक ओपनिंग का सीधा फायदा देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) को मिला है। शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे हैं।
फिल्म की शानदार ओपनिंग (पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई) के बाद शुक्रवार को पीवीआर आईनॉक्स का शेयर 3.50% से ज्यादा चढ़कर 1029 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक हफ्ते (13 मार्च से अब तक) की बात करें तो कंपनी के शेयरों में करीब 5.60% की बढ़त दर्ज की गई है।
मार्केट कैप में Rs 360 करोड़ का इजाफा
धुरंधर-2 के क्रेज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज एक दिन के कारोबार में पीवीआर आईनॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Market Cap) करीब 360 करोड़ रुपये बढ़ गया। गुरुवार को कंपनी की मार्केट वैल्यू 9744.38 करोड़ रुपये थी, जो शुक्रवार को बढ़कर 10,104.78 करोड़ रुपये के पार निकल गई।
शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिकवरी के 3 बड़े कारण
विशेषज्ञों को भी किया हैरान
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते दबदबे के बावजूद धुरंधर-2 ने जिस तरह से दर्शकों को सिनेमाघरों तक वापस बुलाया है, वह काबिले तारीफ है। जानकारों का अनुमान है कि: फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है। मल्टीप्लेक्स चेन के लिए यह फिल्म गेम-चेंजर साबित होगी, क्योंकि इससे न केवल टिकट खिड़की बल्कि फूड एंड बेवरेज (F&B) सेगमेंट में भी भारी कमाई होगी।
आज रॉकेट की तरह भाग रहे सोने चांदी के दाम, चेक करें ताजा भाव
थिएटर बिजनेस के लिए बूस्टर डोज
लंबे समय से सुस्त पड़े सिनेमाई कारोबार के लिए धुरंधर-2 एक संजीवनी की तरह आई है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि बड़े पर्दे का जादू अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह जारी रही, तो आने वाले हफ्तों में पीवीआर के शेयरों में और भी बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in