'मौनी रॉय ने सर्जरी से बदला चेहरा', भद्दे कमेंट्स करने वालों को पवित्रा पुनिया ने लताड़ा- पैसे मिलते हैं? – AajTak

Feedback
टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने एक्टर्स की सर्जरी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर नाराजगी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर किए जा रहे डबल मीनिंग कैप्शंस और बेवजह की बातों पर लोगों को फटकार लगाई और कहा कि एक्टर्स की पर्सनल लाइफ में दखल देना बंद करें.
पवित्रा ने लगाई क्लास
शोबिज में एक्ट्रेसेज को अन-नेचुरल ब्यूटी स्टेंडर्ड्स के कटघरे में डाला जाता है. इस वजह से कई बार सेलेब्स अनचाही ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं. मौनी रॉय का ट्रांसफॉर्मेशन देख अक्सर लोग कमेंट करते हैं कि उन्होंने अपनी कई फेशियल सर्जरी कराई है. इसी को लेकर पवित्रा ने गुरुवार सुबह एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मौनी रॉय की तस्वीर ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग से दिखाई गई. 
पोस्ट के कैप्शन में पवित्रा ने लिखा- कुछ तो शर्म बाकी होगी, या सिर्फ ट्रोलिंग की ही सैलरी मिलती है तुम लोगों को भाई.
साथ ही वीडियो पर पवित्रा ने लिखा था- सभी ट्रोलर्स से कहना है कि एक्टर्स को ट्रोल करना और परेशान करना बंद करो. ये तुम्हारा किचन नहीं है और ना ही तुम्हारी डिश. मतलब- इसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है. बकवास करने से कुछ नहीं होगा, बस तुम लोगों को ट्रोलिंग की ही सैलरी मिलती है.
A post shared by Pavitraa Puniya (@pavitrapunia_)
‘ट्रोल करना फेवरेट काम हो गया है’
पवित्रा इतने पर ही नहीं रुकीं. वीडियो में उन्होंने ट्रोल्स को जमकर लताड़ा. वो कहती नजर आईं- मुझे समझ नहीं आता कि आप लोगों की दिक्कत क्या है. ऐसा लगता है जैसे ट्रोलिंग करना ही सबका पसंदीदा काम बन गया है. मीडिया भी कई बार फोटो के साथ ऐसे कैप्शन डालता है कि लोग गलत मतलब निकालें और उनका एंगेजमेंट बढ़े.
उन्होंने सोशल मीडिया पेजों से अपील की कि इस तरह की चीजें बंद करें. पवित्रा ने आगे कहा- जो लोग कहते हैं कि उन्होंने 500 सर्जरी करवाई हैं, 1 लाख सर्जरी करवाई हैं. वो पैसे आपसे नहीं लिए गए. और हम आपसे सलाह लेने भी नहीं आते.
उन्होंने साफ कहा- अगर इंडस्ट्री में कोई कुछ करवाना चाहता है, तो वो उसकी अपनी पसंद है. अगर आपके परिवार वाले भी कुछ करवाना चाहें तो करवा सकते हैं. इसलिए ट्रोल मत करो, बस चुप रहो. 
पवित्रा पुनिया ‘लव यू जिंदगी’, ‘बालवीर रिटर्न्स’, ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 3’ और ‘बिग बॉस 14’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News