13.2-इंच स्क्रीन वाला OnePlus का नया टैबलेट लॉन्च, 144Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
OnePlus ने भारत में अपना नया प्रीमियम टैबलेट OnePlus Pad 4 लॉन्च किया है, जिसमें 13.2-इंच डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 80W फास्ट चार …और पढ़ें
13.2-इंच स्क्रीन वाला OnePlus का नया टैबलेट लॉन्च, 144Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर  

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने भारत में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने OnePlus Pad 4 के नाम से पेश किया है। ये टैबलेट प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया गया है। इस नए मॉडल में इस बार खास तौर पर कुछ इनर अपग्रेड किए गए हैं। साथ ही इस बार टैबलेट में प्रोडक्टिविटी से जुड़े फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया गया है।
टैबलेट के साथ इस बार स्टाइलस और कीबोर्ड जैसी एक्सेसरीज का सपोर्ट भी मिल रहा है। यह टैबलेट सिर्फ नॉर्मल मीडिया यूज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे रोजमर्रा के कामों और ज्यादा मुश्किल कामों, दोनों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…
कीमत की बात करें तो OnePlus Pad 4 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। जबकि 12GB RAM और 512GB वाले मॉडल की कीमत 64,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत कम होकर 54,999 रुपये रह जाती है।

इसके अलावा कंपनी लिमिटेड-टाइम बंडल ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत आपको OnePlus Stylo Pro स्टाइलस बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के मिल सकता है। डिवाइस OnePlus India की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। टैबलेट की पहली सेल 5 मई से शुरू होगी।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस टैबलेट में सामने की तरफ 13.2-इंच का LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही टैबलेट 144Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। टैबलेट में 12-बिट कलर डेप्थ और DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट भी मिल रहा है। टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है।
टैबलेट में 13,380mAh की बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है और कंपनी का दावा है कि यूजर्स इसे एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं। OnePlus Pad 4 में 8 स्पीकर मिल रहे हैं, जिससे इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस मिलने वाला है। यह बेहतर वायरलेस ऑडियो क्वालिटी के लिए aptX Adaptive और LDAC जैसे एडवांस्ड ब्लूटूथ कोडेक्स को भी सपोर्ट करेगा।
यह भी पढ़ें- Upcoming Smartphones: नया फोन लेने से पहले रुकिए! मई में आ रहे हैं ये दमदार 5G स्मार्टफोन्स

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News