Feedback
क्या ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका की शर्तों को मानेगा या फिर उसे झुकाने के लिए अमेरिका कोई बड़ा हमला करेगा? इस सवाल का जवाब पूरी दुनिया को आज मिल सकता है. अमेरिकी वेबसाइट और न्यूज एजेंसी AXIOS के हवाले से बड़़ी खबर आ रही है. मध्य-पूर्व में अमेरिकी सेना के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर और अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ डैन केन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर ब्रीफिंग दें. इसमें वो ईरान के खिलाफ तमाम सैन्य विकल्प सुझाएंगे जिसके बाद फैसला डोनाल्ड ट्रंप को करना है. आपको बता दें कि फरवरी में इसी तरह की ब्रीफिंग के बाद ही अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर हमला शुरू किया था. आज होने वाली ये ब्रीफिंग तय कर सकती है कि ईरान के खिलाफ जंग आगे बढ़ेगी या बातचीत का रास्ता खुलेगा. हालांकि, इस बात के संकेत भी मिल रहे हैं कि अमेरिका फिर से बड़ी सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहा है. इसका मकसद या तो बातचीत में गतिरोध तोड़ना है, या फिर युद्ध को निर्णायक मोड़ देना है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू