Aaj ka rashifal 1 May 2026: आज बुधादित्य राजयोग, स्वाति नक्षत्र के चंद्रमा, बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें मेष से मीन का राशिफल – Live Hindustan

ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य और बुध,बहुत अच्छा संयोग है, बुधादित्य राजयोग है यहां पर और उच्च का सूर्य है, तो अच्छा योग कहा जाएगा इसको। शुक्र स्वगृही वृषभ राशिमें बैठे हैं। मिथुन राशि में गुरु,केतु सिंह राशि में स्वाति नक्षत्र के चंद्रमा तुला राशि में, राहु के नक्षत्र में तुला राशि में,काल पुरुष के सप्तम भाव में चंद्रमा है और स्वाति नक्षत्र में ये विपरीत लिंगी संबंधों की थोड़ी नीड बढ़ी रहेगी, हार्मोनली एक्टिव रहेंगे लोग। राहु कुंभ राशि में,मंगल और शनि मीन राशि में हैं।
आज मेष राशि के लिए समय उत्तम है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। रोब-रुआब और तेज आप में बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत समीपता वाली होगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
आज वृषभ राशि के लिए समय ठीकठाक है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा,लेकिन सरकारी तंत्र से मत भिड़िएगा। बच्चों से थोड़ी दूरी, जो लोग प्रेम में हैं, प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक-ठाक चलता रहेगा। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा की संभावना है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
आज मिथन राशि के लिए समय मध्यम है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
आज कर्क राशि के लिए समय ठीकठाक है। गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान की स्थिति अभी भी थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
आज सिंह राशि के लिए समय उत्तम है। पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।
आज कन्या राशि के लिए समय उत्तम है। धनागमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ अद्भुत है। बहुत अच्छी स्थिति है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
आज तुला राशि के लिए समय उत्तम है। तुला राशि की स्थिति अच्छी। सौम्यता बढ़ेगी, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सरकारी तंत्र से आप और आपके पार्टनर जुड़ेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी। वंडरफुल टाइम नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
आज वृश्चिक राशि के लिए समय मध्यम है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है।
आज धनु राशि के लिए समय बहुत उत्तम है। आय के नए मार्ग बनेंगे और पुराने रास्तों से भी धन का आगमन होगा। यात्रा का शुभ योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा बना रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
आज मकर राशि के लिए समय शुभ है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी और व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार भी बहुत अच्छा चलेगा। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
आज कुंभ राशि के लिए समय बहुत उत्तम रहेगा। भाग्य साथ देगा और यात्रा के योग बनेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी हो चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह बहुत ही खुशहाल समय रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।
आज मीन राशि के लिए समय प्रतिकूल रहेगा। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।व्यापार अच्छा रहेगा। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News