Bisexual हैं सिंगर करण औजला? इंटरनेट पर लीक हुआ सोशल मीडिया पोस्ट, जानें क्या है सच्चाई? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Karan Aujla Bisexual Post: करण औजला इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं. इंटरनेट पर सिंगर का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उनके Bisexual होने की बात लिखी हुई है. यह देखकर फैंस हैरान हैं. आइए जानते हैं इस वायरल पोस्ट की सच्चाई.  
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के ‘गॉड्स प्लान’ यानी करण औजला अक्सर अपने सुपरहिट गानों और स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन हाल ही में करण अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. (Credit- Pinterest)
इंटरनेट पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जो देखने में करण औजला के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X की तरह लगता है. लेकिन इस पोस्ट में लिखी हुई बात असल मुद्दा बना है. (Credit- Pinterest)
करण औजला के वायरल होते पोस्ट पर लिखा कि कि ‘मुझे यहां तक आने में काफी वक्त लग गया, लेकिन अब मैं खुलकर बोल सकता हूं कि मैं बाईसेक्सुएल हूं. मुझे यह बात बोलकर अच्छा लग रहा है.’ (Credit- Pinterest)
इस पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया. कई फैंस करण औजला के बचाव में सामने आए और इस पोस्ट को फेक बताया. उन्होंने कहा कि वायरल इमेज में दिख रहा अकाउंट असल में करण औजला का नहीं है. कई यूजर्स ने वायरल स्क्रीनशॉट में मौजूद गलतियों की ओर भी इशारा किया. (Credit- Pinterest)
फैंस ने बताया कि इस पोस्ट में कई जगहों पर स्पेलिंग मिस्टेक भी हैं. इन सभी चीजों को देखते हुए फैंस इस वायरल पोस्ट को फेक बताने लगे. लेकिन स्क्रीनशॉट अपनी गति से पूरे सोशल मीडिया पर वायरल होता गया. (Credit- Pinterest)
अब इस पूरे मामले में करण औजला की टीम की तरफ से रिएक्शन सामने आया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम का कहना है कि यह स्क्रीनशॉट फेक है. सिंगर का इस बात से कोई लेना देना नहीं है. (Credit- Pinterest)
करण औजला की टीम और उनके फैंस ने इस पोस्ट को सिरे से नकार दिया. करण के बायसेक्सुअल होने की खबरें पूरी तरह से गलत और निराधार हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह की फेक न्यूज अलग अलग तरह से वायरल होती रहती है. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News