'गांव में करें अंतिम संस्कार…', मां-बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, दामाद जांच के घेरे में – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र के नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र में एक संपन्न परिवार की मां-बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों की पहचान संगीता ढबाले और उनकी बेटी आकांक्षा ब्रम्हे के रूप में हुई है. दोनों साथ रहती थीं और देर रात अपने घर में लोहे के एंगल से फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया.
पुलिस के अनुसार, आकांक्षा की शादी दो वर्ष पहले हुई थी और कुछ महीने पहले ही उसे बेटी हुई थी, जिसकी मौत हो गई थी. इसके बाद वह अपनी मां के घर रहने लगी थी. बताया गया है कि आकांक्षा बैंक में नौकरी करती थी, जबकि उसकी मां भी नौकरीपेशा थीं. आकांक्षा के पिता का निधन करीब दस वर्ष पहले हो चुका था.
यह भी पढ़ें: नागपुर: बेटी की शादी से 10 दिन पहले उजड़ गया घर, तेज रफ्तार टेंपो ने मां को कुचला
संपत्ति विवाद का आरोप
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक आकांक्षा के पति लोकेश ब्रम्हे का पत्नी और सास के साथ संपत्ति को लेकर लगातार विवाद होता रहता था. खेती, घर और अन्य संपत्तियों को लेकर तनाव बना हुआ था.
बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल की रात लोकेश घर आया और विवाद हुआ. इसके बाद मां-बेटी ने दुकान से रस्सी लाकर आत्महत्या कर ली. घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है.
नागपुर
सुसाइड नोट और पुलिस जांच
सुसाइड नोट में मां-बेटी ने अपना अंतिम संस्कार गांव में उसी स्थान पर करने की इच्छा जताई है, जहां आकांक्षा के पिता का अंतिम संस्कार हुआ था. साथ ही उन्होंने शव ससुराल पक्ष को न देने की बात भी लिखी है.
सीनियर इंस्पेक्टर कैलाश देशमाने ने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्राथमिक तौर पर दामाद लोकेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का शक जताया गया है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News