LPG Cylinder price: 1 मई को सरकार ने बड़ा झटका देते हुए कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 933 रुपये का इजाफा कर दिया था। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 3071.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले तीन महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से इस दौरान कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1300 रुपये बढ़ गया है। सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने जा रहा है। आइए समझते हैं कैसे?
कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट महंगा होने की वजह से आने वाले समय में चाय, चाउमीन समोसा सबके रेट बढ़ सकते हैं। बड़ी संख्या में छोटे दुकानदार कॉमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में महज तीन महीने में 1300 रुपये रेट बढ़ने का असर आपकी जेब पर भी जल्द ही पड़ने वाला है। नुक्कड़ चौराहों से लेकर रेस्टोरेंट तक हर जगह महंगे सिलेंडर का असर मेन्यू कार्ड पर दिखेगा। बनारस जैसे शहरों में कई दुकानदारों ने गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने की वजह से कीमतों को 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।
सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना है। अगर आने वाले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल का भी रेट बढ़ाया गया तब की स्थिति में आम-आदमी पर महंगाई की मार पड़नी तय है। बीते दिनों नायरा और शेल इंडिया जैसी प्राइवेट ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा किया था। हालांकि तब सरकारी कंपनियों ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।
मौजूदा परिस्थितियों में सप्लाई पर भी बुरा असर पड़ा है। जिसकी वजह से कई रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू कार्ड में कुछ प्रोडक्ट्स हटा दिए हैं। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कुछ मालिकों का कहना है कि 15 दिन तक का वेटिंग है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफे की वजह से भारत की एक बड़ी आबादी पर बुरा असर पड़ेगा। इससे खपत घटने और बेरोजगारी बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
सरकार ने अबतक घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आखिरी बार इजाफा मार्च के महीने में हुआ था। देखना है कि सरकार कब तक घरेलू सिलेंडर को अपना सुरक्षा कवच प्रदान कर पाएगी।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play