UP Live News: महंगाई पर मायावती के केंद्र को सुझाव, अखिलेश को डिप्टी CM का जवाब – Live Hindustan

samajwadi party president akhilesh yadav
UP Live News: बीएसपी चीफ मायावती ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ने पर सरकार को घेरा। उन्होने कहा इससे महंगाई बढ़ेगी और आम जनता परेशान होगी। केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें नियंत्रित रखने और फैसले की समीक्षा करने की मांग की। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर दोनों डिप्टी सीएम कुशीनगर पहुंचे थे। दोनों डिप्टी सीएम ने ‘बुद्धम शरणं गच्छामि!’ कैप्शन लगाकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अखिलेश ने इस पर तंज कसते हुए वीडियो को रिपोस्ट कर लिखा कि दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती। डिप्टी CM केशव मौर्य ने पलटवार किया है।

पेट्रोलियम कीमतों पर कंट्रोल रखना होगा; मायावती बोलीं- महंगाई से जनता त्रस्त, केंद्र को ये सुझाव दिया
बीएसपी चीफ मायावती ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ने पर सरकार को घेरा। उन्होने कहा इससे महंगाई बढ़ेगी और आम जनता परेशान होगी। केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें नियंत्रित रखने और फैसले की समीक्षा करने की मांग की।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पेट्रोलियम कीमतों पर कंट्रोल रखना होगा; मायावती बोलीं- महंगाई से जनता त्रस्त, केंद्र को ये सुझाव दिया
फिट और हिट है ये जोड़ी…, अखिलेश के दो स्टूल वाले बयान पर केशव का पलटवार; यूपी में सियासी संग्राम
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर दोनों डिप्टी सीएम कुशीनगर पहुंचे थे। दोनों डिप्टी सीएम ने ‘बुद्धम शरणं गच्छामि!’ कैप्शन लगाकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अखिलेश ने इस पर तंज कसते हुए वीडियो को रिपोस्ट कर लिखा कि दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती। डिप्टी CM केशव मौर्य ने पलटवार किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: फिट और हिट है ये जोड़ी…, अखिलेश के दो स्टूल वाले बयान पर केशव का पलटवार; यूपी में सियासी संग्राम
प्यार में पागल शादीशुदा युवक हाईटेंशन पोल पर चढ़ा
अम्बेडकरनगर में प्यार में पागल शादीशुदा युवक ने हाई टेंशन विद्युत पोल पर चढ़कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर उसे एक घंटे बाद पोल से उतारा। मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर खेमापुर का है। जहां शनिवार को एक युवक हाई टेंशन विद्युत पोल पर चढ़ गया, इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
भीटी कोतवाली के गोविंदापुर निवासी जितेंद्र निषाद पुत्र गिरधारी निषाद के रूप में युवक की पहचानहुई है। बताया जाता है कि जितेंद्र निषाद शादीशुदा है। इसके एक बच्ची भी है, और वह एक नाबालिक बालिका से होली से एक दिन पहले शादी करके चंडीगढ़ चला गया, जहां से वापस आने के बाद से लड़की के परिवार वाले दोनों को अलग कर दिये।
धू धू कर जली कार, कोई हताहत नही
बहराइच में पुलिस लाइन स्थिति साइबर थाने के सामने खड़ी कार अचानक धू धू कर जलने लगी। मौजूद लोग जब तक बुझाने की कोशिश करते आग ने विकराल रूप ले लिया।लोगो ने सूचना दमकल को दी । दमकल ने आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह जल गई। गनीमत थी कोई आसपास मौजूद नही था। थोड़ी देर के लिए रास्ता रोक दिया गया।
गंगा एक्सप्रेसवे पर कठघर के पास कार और डंपर में भिड़ंत
रायबरेली में शनिवार भोर में करीब साढ़े चार बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर डंपर का अगला टायर फटने से अनियंत्रित डंपर आगे जा रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कर सवार मां बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। वही डंपर हाईवे से नीचे जाकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीएमओ ने किया मुस्तफाबाद चिकित्सालय का निरीक्षण
बहराइच में शुक्रवार देर रात्रि सीएमओ ने सीएचसी मुस्तफाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी चिकित्सक समेत सभी कर्मी उपस्थित रहे। अधीक्षक को स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने तथा साफ सफाई बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।
रात करीब नौ बजे मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद पहुंच गए। आपातकालीन कक्ष में इमरजेंसी चिकित्सक डा.रवी शुक्ल, फार्मासिस्ट अनिल तिवारी, वार्ड ब्वाय रबी इमरजेंसी कक्ष में उपस्थित मिले। सीएमओ के औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डा.कुंवर रितेश , डा.अशोक सिंह भी अस्पताल परिसर पहुंच गए। सीएमओ ने निरीक्षण पर संतोष ब्यक्त करते हुए अधीक्षक को स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने तथा बेहतर साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
गोंडा के बभनान और परसा तिवारी स्टेशन के बीच ग्राम कर्मा मुड़ाडीहा के पास शनिवार की भोर में स्पेशल ट्रेन की चपेट में थाना छपिया के चांदा बुजुर्ग निवासी रमेश प्रजापति उर्फ अन्नू (50) पुत्र स्वर्गीय मिठाईलाल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन चालक ने बभनान स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी।सूचना पर छपिया थाने के बभनान चौकी प्रभारी घनश्याम वर्मा और रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी बभनान मन्नान मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। छपिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि वह खेत पर काम करने साथ शौंच के लिए डब्बे में पानी लेकर घर से निकला था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया और मौत हो गई। घर से रेलवे लाइन (घटना स्थल) की दूरी लगभग दो किलोमीटर दूर है। वह यहां पर कैसे क्यों और कैसे पहुंचा इसका पता नहीं चला है।
ससुराल में आए युवक ने साले के नाक पर चाकू से किया वार
बहराइच में पत्नी को ससुराल में छोड़ने आए युवक व उसके भाई से ससुरालीजनो से कहासुनी हुई।हमलावर दोनों भाइयों ने ससुराल में साले की धुनाई कर दी। सब्जी काटने के चाकू से साले की नाक पर वार कर तीनों हमलावर फरार हो गए। पीड़ित को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। दो नामजद सहित तीन पर केस दर्ज किया गया है।
विशेश्वरगंज थाने के नेठिया के मजरे सहाय पुरवा निवासी राजू पुत्र कल्पनाथ के यहां गुरूवार शाम उसके बहनोई इसी थाने के हर्रैया के मजरे लोनियनपुरवा गांव निवासी जीवन लाल पुत्र रामसिंह, उसका छोटा भाई अंकित, एक अन्य युवक के साथ ससुराल में पत्नी छोड़ने आया था।
बच्चे के बाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर था, दाएं में चढ़ा दिया प्लास्टर; यूपी के सरकारी अस्पताल का कारनामा
हाथरस के सरकारी अस्पताल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बच्चे के बाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर था, लेकिन डॉक्टर ने बच्चे के दाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया। इस मामले में DM अतुल वत्स ने मामला संज्ञान में आने के बाद जांच करने के सीडीओ को निर्देश दिए है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बच्चे के बाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर था, दाएं में चढ़ा दिया प्लास्टर; यूपी के सरकारी अस्पताल का कारनामा
दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती! डिप्टी CM केशव और बृजेश के वीडियो पर अखिलेश का तंज
कुशीनगर दौरे के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ वाले वीडियो पर तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती। जिस पर केशव ने पटलवार करते हुए कहा कि ये जोड़ी हिट है, आपको क्यों मिर्ची लग रही।
पूरी खबर यहां पढ़ें: दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती! डिप्टी CM केशव और बृजेश के वीडियो पर अखिलेश का तंज
बीच चौराहे दो युवतियों ने रील बनाकर रोका यातायात, मचा हड़कंप
रायबरेली शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर रील बनाने के चक्कर में दो युवतियों ने यातायात रोक दिया। इसकी सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। अब पुलिस दोनों युवतियों की पहचान करने में जुटी है। दूसरी ओर यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
रायबरेली में रील के चक्कर में दो युवतियों ने शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया। इसकी सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने यातयात सुचारू कराया, लेकिन तब तक दोनों युवतियां मौके से गायब हो चुकी थीं। हालांकि उनकी रील अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों युवतियां बीच चौराहे पर रील बनाते दिख रही हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
बेटियों से बोला- पुलिस को बताना चोर आया; लव अफेयर में रोड़ा बनी पत्नी की हत्या, पति ने मार डाला
साकिब के एक महिला से अवैध संबंध है, जिसे लेकर पत्नी से विवाद था। दो माह पूर्व साकिब ने दो लाख रुपये ब्याज पर लेकर अपनी बहन रेशमा को दिए थे। इसका ब्याज भी वही दे रहा था। इसको लेकर घर में विवाद था। इसी के चलते साकिब ने पत्नी की हत्या की प्लानिंग की। एक पेपर कटर खरीदकर लाया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बेटियों से बोला- पुलिस को बताना चोर आया; लव अफेयर में रोड़ा बनी पत्नी की हत्या, पति ने मार डाला
दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवको की मौत
बहराइच जिले के मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के गायघाट पुल के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार दो बाइकों बाइकों में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में एक बाइक पर सवार खैरीघाट थाने के पिपरिया निवासी महेश पुत्र रामचंद्र के सिर में गंभीर चोटे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे सवार खैरीघाट थाने के कुरसहा निवासी रवि (12) पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार इसी थाने के गायघाट निवासी हिमांशु सोनी पुत्र गुड्डू सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बहराइच में रेलवे स्टेशन परिसर से बालिका लापता
गोंडा जिले से बहराइच ट्रेन से बेटी के साथ पहुंची मां स्टेशन परिसर से बाहर ई रिक्शा तलाशने चली गई। सामान की रखवाली कर रही बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मां ने उसकी तलाश में बेटी का पता न लगने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस लापता बेटी की तलाश कर रही है।
गोंडा जिले के कौड़िया थाने के एक गांव निवासनी महिला शहर के देहात कोतवाली के कटी इलाके में किराए के मकान में रहती है। वह अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ पैतृक गांव गई थी।गुरूवार को वह ट्रेन से बेटी के साथ शहर पहुंची। सामान अधिक होने की वजह से वह बेटी को स्टेशन गेट के बाहर सामान की रखवाली को बेटी से कह ई रिक्शा लाने चली गई। जब वह ई रिक्शा लेकर पहुंची तो सामान तो मिला बेटी लापता थी।
UP Weather: यूपी में बारिश से गिरा तापमान, अब 4-5 मई को तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अब पछुआ फिर जोर पकड़ेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 4 से 5 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित करेगा। इससे बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में बारिश से गिरा तापमान, अब 4-5 मई को तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार
शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के बाद अब इन शिक्षकों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगी सैलरी
वर्तमान में कस्तूरबा के अंशकालिक शिक्षकों को ईपीएफ काट प्रतिमाह 9961 रुपये मानदेय मिलते हैं, जो जल्द 17000 रुपये कर दिया जाएगा। इससे यूपी भर के करीब 2,000, देशभर के 5500 से अधिक अंशकालिक शिक्षक लाभांवित होंगे। इनके वेतन का 60 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार, शेष 40 फीसदी राज्य सरकार देती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के बाद अब इन शिक्षकों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगी सैलरी
पीएम मोदी ने की अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना, मेदांता में भर्ती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अजय राय कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद लखनऊ स्थित आवास पहुंचे थे। घर पर ही तबीयत खराब हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पीएम मोदी ने की अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना, मेदांता में भर्ती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News