मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने PM मोदी को लिखा पत्र, अयातुल्ला खामनेई को लेकर इस बात – ABP News

उत्तर प्रदेश व कई अन्य जगा ईरानी लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की शहादत पर शोक प्रकट पर पुलिस कार्रवाई को लेकर मुस्लिम धर्म गुरुओं ने नारजगी जताई है. इसी क्रम में लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने इस संबंध में पीएम मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की है.
उन्होंने इस कार्रवाई को अमेरिकी दबाब में उठाया गया कदम बताया और शोक शोक संदेश न भेजने पर निंदा भी की. शिया गुरु की ये प्रतिक्रिया उस वक्त आई है, जब देश में अलग-अलग जगह शोक प्रकट करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है.
यह भी पढ़ें: ‘सार्वजनिक जमीन पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
यही नहीं पत्र के माध्यम से मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने पत्र में ईरान पर हालिया हमलों को लेकर भारत की चुप्पी पर सवाल उठाए. उन्होंने सरकार से पूछा कि जब ईरान जैसे मित्र देश पर हमला हो रहा है तो भारत क्यों चुप है. उन्होंने भारत-ईरान के मजबूत ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों को याद दिलाते हुए रक्षा समझौतों और विदेश नीति पर पुनर्विचार की मांग की. पत्र में UP और कश्मीर में आयतुल्लाह खामेनई की शहादत पर शोक मनाने वालों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया गया है.
मौलाना कल्बे जवाद ने शोक सभाओं के मामले में युवाओं की गिरफ्तारी और उन पर दर्ज मुकदमों को अन्यायपूर्ण बताया. उन्होंने तस्वीरों के अपमान की घटनाओं पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि शोक व्यक्त करना किसी की भावनाओं का अपमान नहीं है.
इसके साथ ही मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने भारत सरकार से अपील की कि वह ईरान के साथ संबंधों को और मजबूत बनाए. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और रणनीतिक संबंध हैं जो ऊर्जा सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और व्यापार के लिए महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने रक्षा समझौतों की समीक्षा पर जोर देते हुए कहा कि विदेश नीति को स्वतंत्र और राष्ट्रीय हितों के अनुरूप रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Mathura News: जाम में फंसी रही एम्बुलेंस, इलाज न मिलने पर पूर्व पार्षद के बेटे की मौत
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News