दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, IMD का येलो अलर्ट – AajTak

Feedback
दिल्ली में शनिवार को मौसम ने अचानक ऐसा यू-टर्न लिया कि गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिल गई.कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, तो कहीं तेज आंधी और हवाओं ने माहौल बदल दिया. सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते रफ्तार पकड़ ली.
तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने तापमान के बढ़ते असर को थाम लिया. कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जो झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गईं. बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली कड़कने की घटनाएं भी देखने को मिलीं.
मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं. यानी रविवार और सोमवार को भी हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है.
देखिए वीडियो…
Skymet के वाइस प्रेसिडेंट महेश पालावत ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली को प्रभावित कर सकता है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. इसके चलते अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है और फिलहाल लू चलने के कोई आसार नहीं हैं.
इस बीच, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम 4 बजे AQI 144 दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को इसी समय यह 120 था. CPCB के मानकों के मुताबिक, 0 से 50 के बीच AQI अच्छा माना जाता है.
वहीं, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में आता है. वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के अनुसार, आने वाले दिनों में भी AQI मध्यम बना रह सकता है. हालांकि, बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को बड़ी राहत दी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News