Vidhan Sabha Chunav Result 2026 News Live Updates: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में… – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पश्चिम बंगाल में वोट काउंटिंग से पहले स्ट्रॉन्ग रूम और ईवीएम पर उठे विवादों के बीच चुनाव आयोग ने सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं.
केरल में वाम गठबंधन एलडीएफ का 10 साल का शासन खत्म होता दिख रहा है. सर्वे में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ की वापसी का दावा किया गया है. सर्वे में बीजेपी के लिए केरल में कुछ खास नहीं मिलने की बात कही गई है. वह दहाई के अंदर ही सिमट सकती है.
असम में BJP जीत की हैट्रिक लगा सकती है. सर्वे में बीजेपी गठबंधन को 80 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. किस सर्वे में किसको कितनी सीटें…
तमिलनाडु की करें तो द्रविड़ मुनेत्र कडगम (DMK) की अगुवाई वाला सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) अपनी सत्ता बचाने में कामयाब होता दिख रहा है. चाणक्य, मैट्राइज, पी-मार्क, प्रजा पोल, पीपल्स डायरी और पोल डायरी ने तमिलनाडु में डीएमके की वापसी का दावा किया है. एक्सिस ने सर्वे में TVK के लिए 98 से 120 सीटें मिलने की बात कही गई है.
एग्जिट पोल के सर्वे में असम में कोई उलटफेर होने की संभावना नहीं है. बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार की वापसी होने का दावा किया गया है. बीजेपी के खाते में 88 से 100 सीट आने की बात कही गई है. कांग्रेस यहां पर सत्ता से बहुत दूर दिख रही है.
दक्षिण 24 परगना के फाल्टा विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल 2026 को हुए मतदान में गंभीर गड़बड़ी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखलंदाजी के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने मतदान रद्द कर 21 मई, 2026 को सभी 285 पोलिंग बूथों पर फिर से मतदान कराने की घोषणा की है. वोटों की गिनती 24 मई को होगी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC की बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए उन्हें ‘स्टॉक मार्केट का हेरफेर’ का खेल बताया और बीजेपी पर चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाया. ममता ने कहा कि हम 200 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं.
पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर चुनाव आयोग ने री-पोलिंग का आदेश दिया. मतदान में गड़बड़ी के आरोपों के बाद विशेष चुनाव पर्यवेक्षक की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया. इन सीटों पर 2 मई को वोटिंग हुई थी.
एग्जिट पोल के सर्वे ने काफी हद तक तस्वीर साफ कर दी है. एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक, असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है तो वहीं बंगाल में भी पहली बार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. इसके अलावा केरल में लेफ्ट का पत्ता साफ होने वाला है. तमिलनाडु में TVK यानी विजय की पार्टी की जीत होती दिख रही है.
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं, तमिलनाडु में भी एक ही फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान हुआ था. पहले फेज की वोटिंग 23 को और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हुई थी.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026 News Live Updates: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुए थे. तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी एक ही फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वहीं, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था. पहले फेज में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी.वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 8 जिलों की 142 सीटों पर वोट डाले गए थे. इसके बाद एग्जिट पोल के सर्वे सामने आए. इसने काफी हद तक तस्वीर साफ कर दी है.
एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक, असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है तो वहीं बंगाल में भी पहली बार बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है. इसके अलावा केरल में लेफ्ट की विदाई होने वाली तो वहीं तमिलनाडु में टीवीके यानी विजय की पार्टी की जीत होती दिख रही है. हालांकि, ये एग्जिट पोल के सर्वे हैं. असली जीत हार का पता तो सोमवार यानी 4 मई को ही चलेगा. इससे जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहे…
Published On – May 03,2026 10:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News