ज्येष्ठ का महीना चल रहा है। इस माह में पड़ने वाला हर मंगलवार को बुढ़वा या बड़ा मंगल कहा जाता है। पहला बड़ा मंगल 5 मई को पड़ रहा है। इस दिन बजरंगबली की पूजा अर्चना होती है। अधिकमास के संयोग की वजह से इस बार 8 बड़ा मंगल पड़ेगा। इस दिन बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के भोग चढ़ाते हैं। लेकिन आज हम आपको 8 ऐसे प्रसादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बजरंगबली को अति प्रति है। इन प्रसादों को चढ़ाने से भक्त की अलग-अलग तरह की मनोकानाएं पूर्ण होती है।
बड़ा मंगल का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन भगवान श्री राम की मुलाकात पहली बार बजरंगबली से हुई थी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, हनुमान जी को 8 विशेष प्रसाद अत्यंत प्रिय हैं। इन प्रसादों को चढ़ाने से हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों के बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं। चलिए जानते हैं कि बड़ा मंगल पर बजरंगबली को कौन सा प्रसाद अर्पित करें।
1. चना-गुड़
हनुमान जी को चना और गुड़ बेहद प्रिय माने जाते हैं। गुड़ ऊर्जा और चना बल का प्रतीक है। इसे अर्पित करने से मंगल दोष शांत होता है और ताकत बढ़ती है।
2. मीठा पान
बिना तंबाकू वाला मीठा पान चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। यह हनुमान जी को बहुत पसंद है।
3. कच्चा नारियल
पूरा कच्चा नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे इच्छाओं की पूर्ति और कामनाएं स्वीकार होने का विश्वास है।
4. इमरती
शुद्ध घी में बनी इमरती का भोग लगाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
5. मोतीचूर के लड्डू
मोतीचूर के लड्डू चढ़ाने से भक्ति बढ़ती है और जीवन में शुभ फल मिलते हैं।
6. केसर भात
केसर वाला भात अर्पित करने से मंगल दोष कम होता है और सुख-समृद्धि आती है।
7. रोटी
घी लगी सादी रोटी चढ़ाने से रोग और बाधाएं दूर होती हैं, साथ ही स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
8. पंचमेवा
किशमिश, काजू, मखाना, छुहारा और चिरौंजी से बना पंचमेवा चढ़ाने से कार्य सिद्धि और सफलता मिलती है।
मान्यता है कि इन प्रसादों को सच्चे मन और श्रद्धा से अर्पित करने पर हनुमान जी भक्तों के कष्ट दूर करते हैं। खासकर बड़ा मंगल के दिन इनका भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करने से विशेष फल मिलता है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
संक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play