LPG Price Today: एलपीजी स‍िलेंडर की नई कीमतें जारी, चेक करें – News24 Hindi

—विज्ञापन—
मिडिल ईस्ट के समंदर में छिड़ी जंग की आंच अब आपकी रसोई तक पहुंच गई है! एक तरफ जहां कच्चे तेल की कीमतों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोहराम मचाया है, वहीं दूसरी तरफ हॉर्मुज संकट ने भारत की गैस सप्लाई चेन की सांसें अटका दी हैं। क्या आज आपके शहर में रसोई गैस के दाम बढ़े हैं? या फिर आने वाले दिनों में सिलेंडर के लिए लगानी पड़ेगी लंबी लाइनें? सरकार के इमरजेंसी प्लान से लेकर आज की ताजा रेट लिस्ट तक—पढ़िए यह रिपोर्ट।
देश में आज यानी 24 मार्च को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेषकर पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 60-65% एलपीजी आयात करता है, जिसका 90% हिस्सा इसी हॉर्मुज रास्ते से आता है।
गैस की संभावित कमी से निपटने के लिए सरकार ने एलपीजी को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के दायरे में ले लिया है। आम आदमी के किचन पर असर न पड़े, इसलिए घरेलू ग्राहकों (14.2 kg) को सप्लाई में प्राथमिकता दी जा रही है। होटल और रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल ग्राहकों (19 kg) के लिए सप्लाई उनकी जरूरत के मात्र 20% (पांचवें हिस्से) तक सीमित कर दी गई है।
मार्च की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई थीं। घरेलू सिलेंडर (14.2 kg) ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर (19 kg) ₹115 महंगे हो गए। तब से कीमतें जस की तस बनी हुई हैं।
नई दिल्ली: घरेलू ₹913 | कमर्शियल ₹1,884.50 मुंबई: घरेलू ₹912.50 | कमर्शियल ₹1,836 कोलकाता: घरेलू ₹939 | कमर्शियल ₹1,988.50 चेन्नई: घरेलू ₹928.50 | कमर्शियल ₹2,043.50 हैदराबाद: घरेलू ₹965 | कमर्शियल ₹2,105.50 लखनऊ: घरेलू ₹950.50 | कमर्शियल ₹2,007 बेंगलुरु: घरेलू ₹915.50 | कमर्शियल ₹1,958 पटना: घरेलू ₹1,002.50 | कमर्शियल ₹2,133.50
अभी तेल कंपनियों के पास केवल 2-3 दिनों का ही स्टॉक रहता है, जिसे बढ़ाकर ‘कैवर्न स्टोरेज’ (भूमिगत भंडारण) बनाने की योजना है। इसके अलावा, भारत अब खाड़ी देशों के बजाय अमेरिका और कनाडा से आयात बढ़ाने पर काम कर रहा है। इंडियन ऑयल (IOC) ने हाल ही में अमेरिका से 10% अतिरिक्त आयात के लिए समझौता किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News