—विज्ञापन—
क्या 2020 का वो डरावना मंजर फिर लौटेगा? भारत में Lockdown की खबरों ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। ईरान युद्ध और हॉर्मुज संकट के बीच क्या वाकई थम जाएगी देश की रफ्तार? प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में देश को क्या भरोसा दिलाया? अफवाह और हकीकत के बीच का अंतर समझिए हमारी इस विशेष रिपोर्ट में।
पिछले 24 घंटों में “Lockdown in India” सर्च में भारी उछाल आया है। लोग डर रहे हैं कि क्या 6 साल पहले (24 मार्च 2020) जैसी स्थिति फिर पैदा होगी? लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल एक पुरानी याद और आशंका मात्र है।
भारत में कोविड-19 का खतरा अब न के बराबर है (फरवरी तक मात्र 7 एक्टिव केस)। लेकिन 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान युद्ध ने नई चिंता पैदा की है। लोग सर्च कर रहे हैं कि क्या ‘युद्ध’ के कारण देश में तालाबंदी (Lockdown due to war) होगी?
बजट सत्र के दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि सरकार दुनिया के किसी भी संकट का बोझ भारतीय किसानों और आम जनता पर नहीं पड़ने देगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सप्लाई चेन को सुरक्षित रखने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है।
दुनिया का 20% तेल इसी रास्ते से आता है। युद्ध के कारण यहां सप्लाई बाधित हुई है, लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब तेल के लिए 27 नहीं बल्कि 41 देशों पर निर्भर है। यानी सप्लाई रुकने का खतरा कम है।
सरकार ने बार-बार कहा है कि देश में तेल और गैस का पर्याप्त भंडार (Storage) मौजूद है। इसलिए किसी भी तरह के ‘पैनिक’ या लॉकडाउन जैसी स्थिति की कोई संभावना नहीं है। सरकार ने केवल संसाधनों के ‘सतर्क उपयोग’ की अपील की है।
24 मार्च को देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की बरसी थी। सर्च में उछाल का एक बड़ा कारण यह ‘तारीख’ भी है। लोग उस दौर की यादें साझा कर रहे थे, जिसे इंटरनेट एल्गोरिदम ने ‘ट्रेंड’ बना दिया।
पीएम मोदी ने देश को भरोसा दिलाया कि पिछले 11 सालों में भारत ने ऐसे संकटों से लड़ने की शक्ति विकसित की है। हमारे पास कच्चा तेल और ईंधन का पर्याप्त बैकअप है, जिससे देश की रफ्तार नहीं थमेगी।
वर्तमान में भारत में किसी भी प्रकार के लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है। युद्ध वैश्विक चिंता जरूर है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने ‘प्लान-बी’ तैयार कर रखा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in