CM धामी: भारत में सनातन संस्कृति का स्वर्णिम पुनर्जागरण: पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक जड़ों की ओ… – Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम में आयोजित जागरण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौट रहा
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भारत की आस्था और स्वाभिमान की पुनर्स्थापना बताया। उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक और केदारनाथ पुनर्निर्माण का भी जिक्र किया। धामी के अनुसार, इन धार्मिक स्थलों का विकास देश की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
धामी ने चारधाम यात्रा पर भी बात की। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारपुरी का स्वरूप अब दिव्य और भव्य हो गया है। राज्य सरकार ने इस वर्ष से ‘शीतकालीन यात्रा’ भी शुरू की है, जिसका उद्देश्य साल भर तीर्थाटन बनाए रखना और स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करना है।
कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इससे यात्रा का समय घटकर मात्र ढाई घंटे रह जाएगा।
धामी ने आदि कैलाश यात्रा और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को धार्मिक पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ‘देवभूमि’ के देवत्व और सांस्कृतिक मूल्यों को सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News