—विज्ञापन—
फिल्मी दुनिया से प्यार, धोखा और तलाक की खबरें अक्सर आती रहती है. इसके बाद भी कलाकार स्क्रीन पर मुस्कुराते हुए नजर आते हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने प्यार में धोखा खाया है. उनका प्यार जैसे पवित्र रिश्ते से विश्वास उठ गया है. आज हम आपको इस स्टोरी में एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताएंगे.
हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं. उसने बड़े पर्दे पर कई ऐसे निगेटिव किरदार किए है, जो आज भी लोगों याद हैं. इस एक्ट्रेस ने कॉमेडी में भी अपना जलवा बिखेरा है.
हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि उर्वशी ढोलकिया है. बता दे कि उर्वशी ढोलकिया ने 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी. लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और 18 की उम्र में उर्वशी का तलाक हो गया था. तलाक के बाद उर्वशी ने अपने दोनों बेटों परवरिश खुद की.
उर्वशी ढोलकिया लंबे समय बाद एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल उर्वशी ने जुड़वां बेटों क्षितिज और सागर से लेकर तलाक तक के बारे में खुलकर बात की है.
हाउटरफ्लाई को दिए गए एक इंटरव्यू में उर्वशी ने खुलासा किया है कि 16 साल की उम्र में मैंने शादी की थी और दो साल बाद ही मेरा तलाक हो गया था. उस वक्त मनै बस 18 साल की थी. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जब मेरा तलाक हुआ, तो मैंने अपने दोनों बच्चों को पाला है.
उर्वशी ने यह भी कहा कि मेरे जुड़वां बेटों क्षितिज और सागर ने कभी भी अपने पिता के बारे में जानने की कोई खास कोशिश नहीं की है. ऐसा लगा उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. उर्वशी ने कहा कि मैंने उनसे बात करने की कोशिश की मगर वो कुछ जानना नहीं चाहते हैं. उन्होंने कुछ भी जानने से साफ इंकार कर दिया है.
इस इंटरव्यू में उर्वशी ने अपने एक्स पति के बारे में बताया कि वह कभी में बच्चों के संपर्क में नहीं रहे हैं. इतना ही नहीं उर्वशी ने यह भी बताया कि तलाक के बाद मैं पूरी तरह से टूट गई थी. मैंने खुद को एक महीने के लिए कमरे में बंद भी कर लिया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in