Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल में शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, भवानीपुर में ममता आगे – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित किए जाएंगे. राज्य की 293 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ है. बंगाल में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है. सुबह से शुरू होने वाली मतगणना के साथ ही यह साफ होने लगेगा कि ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी करेंगी या फिर बीजेपी बंगाल में इतिहास रचते हुए पहली बार सरकार बनाएगी. 
इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया गया था. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हुई थी. दोनों चरणों में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. 
LIVE Updates: 
10:06 AM: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रामपुरहाट कॉलेज काउंटिंग सेंटर से मिले शुरुआती रुझानों के मुताबिक, रामपुरहाट सीट पर बीजेपी उम्मीदवार धुर्वो साहा आगे चल रहे हैं, जबकि हंसन, नलहाटी और मुरारुई सीटों पर टीएमसी उम्मीदवार काजोल शेख, राजेंद्र प्रसाद सिंह और मोसराफ हुसैन बढ़त बनाए हुए हैं.
10:02 AM: आदिवासी बहुल जंगलमहल इलाका, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी का गढ़ बनकर उभरा था, 2021 में उसका प्रभाव कुछ कम हो गया था. हालांकि, पश्चिम मेदिनीपुर को छोड़कर, बीजेपी अब वहां की नौ में से सात सीटों पर आगे चल रही है. पार्टी जंगलमहल के दूसरे ज़िलों जैसे बांकुरा और झाड़ग्राम में भी आगे है.
10:00 AM: कोलकाता में शुरुआती रुझानों में बीजेपी श्यामपुकुर, एंटाली, बेलघाटा और मानिकतला विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
09:54 AM: भवानीपुर में ममता ने पीछे रहने के बाद ज़ोरदार वापसी करते हुए शुभेंदु अधिकारी पर बढ़त बना ली है. शुरुआती रुझानों पर बात करते हुए, अधिकारी ने दावा किया कि बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में है और पार्टी के लिए ‘135 से ज़्यादा’ सीटों का अनुमान लगाया. उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझान इस बात का संकेत देते हैं कि हिंदू वोटर्स बीजेपी के पक्ष में मज़बूती से एकजुट हुए हैं, जिसे उन्होंने बहुत अच्छा संकेत बताया.
09:42 AM: पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि आज़ादी के बाद से बंगालियों ने ऐसे चुनाव नहीं देखे हैं और इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल को अपनी मौजूदा चुनावी संस्कृति से आज़ाद होने की ज़रूरत है. उनका तर्क था कि अगर बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य अपने वोटिंग पैटर्न बदल सकते हैं, तो बंगाल भी बदल सकता है.
09:19 AM: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुरुआती रुझानों में जंगीपुर सीट पर बीजेपी पोस्टल बैलेट में आगे चल रही है, जबकि सूती और शमशेरगंज सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं.
09:14 AM: बीरभूम में सूरी और दुबराजपुर में BJP आगे है. मयूरेश्वर और बोलपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) आगे चल रही है. लाभपुर में भी TMC आगे है.
09:07 AM: बीजेपी 113 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं शुरुआती रुझान आने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
08:58 AM: नोआपारा में बीजेपी के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह ने शुरुआती बढ़त बनाई
08:50 AM: शुरुआती रुझानों में बंगाल में उतार-चढ़ाव भरा मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी 85 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है.
08:42 AM: तृणमूल कांग्रेस अब 65 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 51 सीटों पर आगे है. 
08:00 AM: बंगाल में वोटों की गिनती शुरू.
विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें 
दोनों चरणों में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ, जिसे बंगाल की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.
बंगाल विधानसभा चुनावी नतीजों से जुड़े एक-एक लेटेस्ट अपडेट के लिए इस LIVE पेज पर बने रहें. यहां सीट-दर-सीट रुझान, वीवीआईपी सीटों का हाल, जीत-हार के आंकड़े और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार मिलती रहेंगी.
बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें 
चुनीत नतीजों से पहले सूबे का सियासी हाल क्या है?
पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला मुख्य रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार, संदेशखाली विवाद, महिला सुरक्षा, NRC-CAA, हिंदुत्व, बेरोजगारी, सीमा सुरक्षा और विकास जैसे मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी.
पश्चिम बंगाल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
मतदान खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल ने बंगाल की सियासत को और गर्म कर दिया. ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई गई, जबकि कुछ सर्वे  में टीएमसी की वापसी का दावा किया गया. ‘टुडेज चाणक्य’ के एग्जिट पोल में बीजेपी को 192+ सीटें मिलने का अनुमान जताया गया, जबकि टीएमसी को 100+ सीटों पर सिमटता दिखाया गया है. अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और TMC का 15 साल पुराना दबदबा खत्म हो सकता है.
इसके अलावा Matrize ने बीजेपी को 146 से 161 सीटें और टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. P-Marq ने बीजेपी को 150 से 175 सीटों तक पहुंचने का दावा किया है. वहीं Chanakya Strategies ने बीजेपी को 150-160 और TMC को 130-140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. Poll Diary के सर्वे में भी बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है. 
हालांकि, सभी सर्वे बीजेपी के पक्ष में नहीं रहे. People’s Pulse ने टीएमसी को 177-187 सीटों के साथ मजबूत बढ़त दी है, जबकि Janmat Polls ने ममता बनर्जी की पार्टी को 195-205 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.
कुल मिलाकर एग्जिट पोल्स ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है. कई सीटों पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है. फाइनल तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी. 
पिछले चुनाव पर एक नजर…
2021 के विधानसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल्स ने करीबी मुकाबले का अनुमान लगाया था, लेकिन नतीजों में टीएमसी ने 215 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनी थी.
इस बार क्या बंगाल में सत्ता परिवर्तन होगा या ममता बनर्जी फिर इतिहास रचेंगी, इसका जवाब कुछ ही घंटों में मिल जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News