क्या बिना ऑपरेशन के बवासीर ठीक हो सकता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा करेंगे ये 4 काम तो नहीं आएगी सर्जरी की नौबत – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bawasir Ka Ilaj: बवासीर में सर्जरी की नौबत तब आती है जब यह जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है और मस्सों के कारण मलत्याग करना दर्दनाक होने लगता है. लेकिन, बवासीर (Piles) की शुरुआत में ही अगर जीवनशैली और खानपान में बदलाव कर दिए जाएं तो सर्जरी से बचा जा सकता है. ट्रीटमेंट के साथ-साथ ही कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखा जा सकता है. इसी बारे में बताते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर साहिल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि बवासीर को किस तरह बिना सर्जरी या ऑपरेशन के ठीक किया जा सकता है. आप चाहे तो डॉक्टर के बताए टिप्स फॉलो कर सकते हैं.
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया ये 4 काम करने पर बवासीर में सर्जरी (Surgery In Piles) की जरूरत नहीं पड़ती है और बवासीर ठीक होने लगता है –
पानी पीते रहें – शरीर में पानी की कमी के चलते बवासीर हो सकता है. इसीलिए कोशिश करें कि कम से कम दिन में 4 लीटर पानी पिएं जिससे बवासीर कम होने में मदद मिल सके. डॉक्टर की सलाह है कि चाहे आपको प्यास लगे या ना लगे पानी पीते रहना जरूरी है.
फाइबर खाना – बवासीर होने के कारणों में खानपान में फाइबर की कमी होना भी शामिल है. ऐसे में अपनी डाइट में फाइबर को बढ़ाना जरूरी है. दलिया, फल, सलाद और भुने हुए चने को भी खानपान का हिस्सा बनाएं.
तनाव कम करना – तनाव के कारण बवासीर बढ़ता है. ऐसे में अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें. ओवरथिंकिंग कम करने के साथ ही 8 घंटे की पूरी नींद लेना शुरू करें.
प्रोबायोटिक्स लेना – खानपान में प्रोबायोटिक्स की कमी से भी बवासीर हो जाता है. ऐसे में प्रोबायटिक्स लेते रहें. दही और छाछ को लंच या फिर डिनर में जरूर शामिल करें. इसके अलावा, चाय या कॉफी वगैरह से परहेज करें.
आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह है कि बवासीर की शुरुआत में इन बातों का ध्यान रखने पर बवासीर ठीक होने लगता है. आप अपने ट्रीटमेंट के साथ-साथ इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. अगर बवासीर की दिक्कत कुछ दिनों में कम नहीं होती है तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है जिससे बवासीर को जड़ से खत्म किया जा सके.
बवासीर के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं
खून आना – मलत्याग करते हुए मल में लाल रंग यानी खून (Blood In Stool) नजर आने लगता है. यह बवासीर का सबसे बड़ा लक्षण माना जाता है.
जलन और दर्द होता है – बवासीर होने पर मलत्याग करते हुए व्यक्ति को दर्द और जलन होने लगती है.
छूने पर महसूस होता है दर्द – बवासीर होने पर यदि व्यक्ति अपने रेक्टम या मलद्वार को छूता है तो उसे स्किन नाजुक महसूस होती है और स्किन छूने पर ही दर्द होने लगता है.
निकलता है म्यूकस – मलत्याग करने के दौरान म्यूकस निकलता हुआ दिख सकता है. कई बार मल के साथ ही मांस के छोटे टुकड़े भी निकल सकते हैं. ऐसा हेमोरॉइड्स में होता है.
लगता है पेट साफ नहीं हुआ है – मलत्याग करने के बाद भी व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है जैसे उसकी आंतें या पेट अच्छे से साफ नहीं हुई हैं और मल अभी भी शरीर में अटका हुआ है.
यह भी पढ़ें – कैंसर के मरीजों को घर से निकाल देनी चाहिए ये 10 चीजें, Cancer Specialist ने कहा इनसे रहें कोसों दूर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News